देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन शील कोठी निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण वर्मा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कुंडा मोड़ के समीप उनकी सोने चांदी की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात्रि भी करीब 9:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से हथगढ़ होते हुए अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान हथगढ़ गांव के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। पहली गोली हवा में चली गई और उन्हें नहीं लगी। जिसके बाद वह तेजी से भागने लगे। तो अपराधियों ने पीछा कर फिर से फायर किया। दूसरी गोली उनके कमर के ऊपर दाहिने ओर पीठ में जा लगी। उसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। गोली लगने के बाद वह मोटरसाइकिल चलाते हुए ही किसी तरह अपने घर पहुंचे और घर के पास जाकर गिर गए। उसके बाद परिजन घर से बाहर निकले तो उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें मोटरसाइकिल से ही लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, कुंडा थाना प्रभारी खद्दी कुजूर, एएसआई रामानुज सिंह, पीएसआई कुमार अभिषेक, रवि कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और घटना के संदर्भ में जानकारी ली। हालांकि गोली किसके द्वारा मारी गई है और घटना को अंजाम देने का क्या कारण है इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
स्योहारा जिला बिजनौर से प्रगति मीडिया न्यूज रिपोर्टर मोहम्मद कासिम कि खास रिपोर्ट स्योहारा जिला बिजनौर में परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द...
-
पठानकोट में माननीय पंजाब राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने की बैठक 16, 17 और 18 अप्रैल को राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का रहेगा दौरा ...
-
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने में सपा कार्यकर्ता हुए विफल। मड़ियाहूं कोतवाली अंतर्गत मड़ियाहूं कोतवाली के ...
-
लॉक डाउन को भले ही कुछ लोग गंभीरता से नहीं ले रहे एवं इसका उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इसका जिस शिद्दत के साथ पाल...
-
पखांजुर- कांकेर भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सतीश लटिया का परलकोट में हुआ भव्यस्वागत जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हलदर साहू के ...
-
जौनपुर। दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल। मड़ियाहू कोतवाली अंतर्गत शिवपुर गांव में बुधवार ...
-
विश्व रक्तदान दिवस पर दर्जनों ने किया रक्तदान ============================ दुमका। _विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द...
-
सन्नी कुमार के घर पहुंचे कांग्रेस के बी सी सी अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया किया सम्मानित आज सन्नी कुमार जी के घर सुभाषपुर पहु...
-
कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 88 लोगों की पहचान, चल रही है जांच दिल्ली सरकार Corona Virus की चपेट में आये व्यक्ति के संपर्क म...
-
जौनपुर उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन का स्वागत समारोह का किया गया आयोजन। मड़ियाहूं नगर में उत्तर प्रदेश सहकारी...
COMMENTS