किच्छा विधानसभा क्षेत्र की सभी तीनों जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी के
प्रत्याशी प्रतापपुर-संगीता देवी, लालपुर- हरविंदर कौर, कुरैया-फाजिया ने विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में हजारों समर्थकों के साथ जिला पंचायत कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा किया। सर्वप्रथम तीनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लालपुर में एकत्रित होकर विभिन्न ग्रामों में जुलूस निकालते हुए रुद्रपुर जिला पंचायत परिसर पहुंचे वह अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की तीनों जिला पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने लोकप्रिय शिक्षित उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी बनाया है आज जिस जोश के साथ हजारों की संख्या में उत्साहित समर्थकों का हुजूम अपने प्रत्याशी के नामांकन के लिए उमड़ा है इससे साफ साफ जाहिर है कि तीनों प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। कहा कि जिस प्रकार देश ही नहीं पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी जी का डंका बज रहा है ठीक उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छ छवि की शिक्षित उम्मीदवारों को क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया है, निश्चित ही जनता इन्हें अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी। तीनों प्रत्याशियों ने उपस्थित समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर किया है निश्चित रूप से जनता के आशीर्वाद से उम्मीदों को पूरा करेंगे। इस दौरान विपिन जल्होत्रा, राजेश तिवारी, सैयद शिकार मियां, बब्बू वर्मा, बंटी खुराना, अरविंदर सिंह, रोशन अरोरा, धर्मेंद्र शाही, गुड्डू श्रीवास्तव, कृष्ण कान्हा तिवारी, दीपक मिश्रा, अखिलेश यादव, राज गगनेजा, नरेन्द्र ठुकराल, बिजेंदर यादव, मनु पाल, अमर खान, कमल खान, साजिद खान के के, योगेंद्र जिंदू, बाबू गिरी, हेमू यादव, टीकम सिंह कोरंगा, लक्ष्मण कार्की, संदीप कार्की, कुशल सिंह कोरंगा, हेमू बिष्ट, संदीप कार्की, कमल ठठोला, राकेश कुमार, दिग्विजय खाती, रिंकू सिंह, मनोज राय, मोहन दुबे, लकी कुमार, नितिन मिश्रा, अक्षय अरोरा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

COMMENTS