शाहजहांपुर जेल में स्वाधीनता के अमृत काल में 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें प्रातः काल वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा जेल के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई,, तथा राष्ट्रगान का सस्वर गान किया गया।सभी अधिकारी और कर्मचारी परेड में शामिल हुए इसके उपरांत कारागार के अंदर बुजुर्ग बंदियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान गया गया जिसमें सभी महिला एवं पुरुष बंदी शामिल हुए। आजादी की लड़ाई में शाहजहांपुर के लाल जिन्होंने अपनी प्राणों की कुर्बानी दी उन्हें शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा काकोरी एक्शन के तीनों सपूतों की भित्ति चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर देश भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया जिसका गायक नरेंद्र सानू के द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत की गई। देश भक्ति एवं सांस्कृतिक गायन में महिला बंदियों ने भी बढ़ चढ़करहिस्सा लिया। आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा अनेक अनेक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों एवं बंदियों का मन मोह लिया। पूरा हॉल तालियों से गूंजता रहा। बंदियों द्वारा भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जोकि देशभक्ति से ओतप्रोत थे।एक किशोर बंदी द्वारा योग का ऐसा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सारे लोग दंग रह गए कारागार में योग कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाती हैं जिसमें से कुछ बंदी विशेष रुचि लेकर महारत हासिल कर लेते हैं। एक 3 वर्ष के नन्हे कलाकार के द्वारा भी गायत्री मंत्र का सस्वर पाठ कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बंदी अक्षय एवं उसकी टीम के द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा कारागार में अपने कर्तव्य के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ जेल बॉर्डर प्रदीप शर्मा को पुलिस महानिदेशक कारागार के द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र एवं स्वर्ण चिन्ह को भी वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने श्री प्रदीप शर्मा को भेंट किया इस अवसर पर मानव अधिकार युवा संगठन के पदाधिकारीयों के द्वारा वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल समेत सभी अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ओम प्रकाश मिश्रा को वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल के द्वारा महिला बंदी द्वारा तैयार कैनवस पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर से पधारे प्रसिद्ध समाजसेवी राहुल शर्मा के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बंदियों के लिए भेंट की गई 500 जोड़ी स्लीपर पुरुष बंदियों के लिए एवं 50 जोड़ी स्लीपर महिलाओं के लिए एवं 6 जोड़ी स्लीपर बच्चों के लिए मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ओमप्रकाश मिश्र के द्वारा बंदियों को भेंट किए गए।






COMMENTS