रूप सिंह ठाकुर का मंगलवार को घर में लगभग 7:00 बजे शाम को निधन हो गया वह 109 वर्ष के थे |
 |
| स्वर्गीय श्री रूप सिंह ठाकुर |
रूप सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत लाना चैता के रामपुर गांव के निवासी थे | मरने से पहले दिन में लगभग 1:00 बजे अपने पुत्र व पोते बहू व पोते के बेटो को बुलाकर सभी को आपने पास बुलाया और सभी को आपने हाथो से पांच - पांच हजार की राशी दी और आपने धर्म शांत को मरने से पेहले दस हजार की राशी दी और हरिद्वार जिस दिन जायेगे गति मुक्ति करवाने उसके लिए अलग से पांच हजार की राशि दी |
उसी दिन रात के 7:00 बजे रूप सिंह ने अपनी अंतिम सांसों को विदाई दी वह एक बहुत मेहनती इंसान थे और गरीबों की सहायता व दान बहुत दिया करते थे |
प्रगति मीडिया संवाददाता कपिल देव की रिपोर्ट
जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश 173104
COMMENTS