स्वाधीनता दिवस के अमृत महोत्सव की समापन बेला में" मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहत साप्ताहिक कार्यक्रमों की कड़ी में आज शाहजहांपुर जेल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः काल तिरंगा प्रभात रैली के उपरांत ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जिला मजिस्ट्रेट श्री उमेश प्रताप सिंह के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, तीनों अपर जिला मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट गण की गरिमामई उपस्थिति में" शिलाफलकम्" का लोकार्पण किया गया । तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर देश भक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला एवं पुरुष बदियों के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं अनेक सांस्कृतिक /नाट्य मंचों के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। जिला मजिस्ट्रेट महोदय के द्वारा जनपद के उच्चाधिकारियों के साथ बंदियों एवं बच्चों तथा विभिन्न खेलकूद एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के विजेता बंदियों को पुरस्कार भेंट किए गए तथा कारागार में कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक टीन शैड के निर्माण कराए जाने की घोषणा की। जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा अपने संबोधन में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल द्वारा अपने कार्यकाल में कारागार में किए गए बंदी सुधार, कौशल विकास एवं बंदी कल्याण कार्यों की सराहना की तथा कहा कि मिजाजीलाल के आने के बाद कारागार का वातावरण बहुत सकारात्मक ,रचनात्मक व शांतिपूूर्ण हो गया है।उनके द्वारा बंदियों से पूछा कि मिजाजी लाल के रहते कितने लोग कारागार से रिहा नहीं होना चाहते, इस पर सैकड़ों बंदियों द्वारा हाथ उठाकर स्वीकृति दी ।इस अवसर पर जनपद के अनेक आमंत्रित गणमान्य लोकप्रिय महानुभाव उपस्थित रहे जिसमें कर्नल बीके गुप्ता, आर के एसोसिएट के ऑनर आरके अग्रवाल, श्रीमती विभा अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सचिन बाथम ,श्री कुलदीप सिंह दुआ, श्री राजू बग्गा ,श्री जोहरी प्रमुख थे। इस अवसर पर बुलंदशहर से पधारे श्री राहुल शर्मा, श्री सचिन शर्मा भी उपस्थित थे जिनके द्वारा बंदियों के उपयोगार्थ कपड़े, जूते, चप्पल, एवं बच्चों हेतु कपड़े भेंट किए ।इस अवसर पर श्री आरके अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी जिला मजिस्ट्रेट महोदय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बंंदिओं को मिष्ठान वितरित भी किया गया तथा सामाजिक सहयोग से आज स्वाधीनता दिवस के शुभ अवसर पर बंदियों के भोजन में पूडी, हलवा के साथ मटर पनीर की सब्जी उपलब्ध कराई गई। सभी के द्वारा खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम का आनंद लिया ।कार्यक्रम के देर तक चलने के कारण बंदियों को भोजन भी विलंब से मिल पाया। लेकिन कार्यक्रमों के उच्च कोटि के होने तथा मनोरंजनात्मक होने के कारण वह टस से मस नहीं हुए और पूरे कार्यक्रम को मंत्र मुक्त होकर देखते रहे ।अंत में जेल अधीक्षक मिजाजीलाल के द्वारा सभी सम्मानित आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
रफ्ता रफ्ता जिंदगी चल रही है… ✍️ बाबा दीपक मोगरी ( तन्हा ) रफ्ता रफ्ता जिंदगी चल रही है, धीरे धीरे उम्र ढल रही है… रफ्ता रफ्ता… सुबह ...
-
ਬਟਾਲਾ, 13 ਦਸੰਬਰ ( ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ) ਸਰਕਾਰੀ ਬਹੁਤਕਨੀਕੀ ਕਾਲਜ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਰੈੱਡ ਰਿਬ...
-
Coronavirus ) के खिलाफ पूरे देश में युद्ध जारी है. महामारी बन चु के इस वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने पूरे दे...
-
બનાસકાંઠા જિલ્લાના ધાનેરા શહેરમાં ધાનેરા તાલુકાના તેમજ રાજસ્થાનમાંથી ખેડૂતો ખાતર અને બિયારણ લેવા માટે આવતા હોય છે પરંતુ છેલ્લા ઘણા સમયથી ધા...
-
बॉलीवुड का हमारे जीवन पर गहरा असर है, हर कोई कम समय में कम मेहनत करके फेमस होना चाहता है। इंस्टाग्राम पर करोड़ो लोग रोज़ाना अपने दिनचर्या क...
-
9वे दिन सच आया सामने, पिता के साथ पुलिस अधीक्षक श्री किरीट राठोड जी ने किया प्रेस -----!! देवरिया के भलुअनी थाना का था मामला--! ...
-
अजमेर शहर जिला राजपुरोहित महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित अजमेर। प्रदेशभर में चलाए जा रहे राजपुरोहित महासभा के “संगठन जोड़ो महा अभियान” के ...
-
25 जनवरी (अशोक Jarewal,नीरज शर्मा विनोद कुमार बटाला श्री रक्षपाल सिंह जी दी दिशा निर्देश अनुसार डीएसपी ट्रैफिक स्वामी गुरदीप सिंह जी एसपी ...
-
एकौना थाने का औचक निरीक्षण-! पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना एकौना का औचक निरीक्षण किया करते हुए आवास, भोजनालय, बैरक का मुआइना किया साथ मे...
-
અમરેલીના બગસરા ખાતે નવી સરકારી સાયન્સ કોલેજનો શુભારંભ. રાજય સરકારના શિક્ષણ વિભાગ દ્રારા મંજૂરી મળેલ નવી કોલેજમાં જૂન-૨૦૨૨થી નવા એડમિશન માટે...



COMMENTS