कुंवारिया थाना क्षेत्र के फ़ियावड़ी सड़क के मदनलाल पुत्र नरसिंह लाल बंजारा के मकान के पिछवाड़े लकड़ियों के ढेर में तेंदुए की गुरर्रा ने की सूचना पर परिवार जनों में अफरातफरी मच गई डर के मारे परिजन अपने मकान की छत पर चढ़ गए परिवार जनों ने घर की लकड़ियों के ढेर में तेंदुए के गुर्रा ने की सूचना
कुंवारिया पुलिस व वन विभाग की टीम को दी गई जहा पर राजसमन्द से वन विभाग की टीम मकान पर पहुची गश्ती दल के सभी कर्मचारियो ने हाथ मे लठ लेकर ओर बंद गाड़ी में बैठकर वाहन को लकड़ियों के ढेर के पास ले गए जहा उन्होंने रेक्सयू शुरू किया कार्मिकों ने पहले हाथ मे पत्थर लेकर लकड़ियों के ढेर पर बरसाए लेकिन कुछ भी हलचल नही हुई बाद में वन विभाग के चालक लच्छी राम पूर्बिया, वन रक्षक सुरेश चंद्र, ईश्वरलाल ने हिम्मत दिखाते हुए 7फिट ऊची दीवार पर चढ़कर शौचालय के पास पड़े लकड़ीयो के ढेर को हटाने की कार्यवाही शुरू की कुछ लकड़ियां हटाई थी कि लकडियो की ढेर के अंदर से एक कुत्ता व एक कुतिया बाहर दौड़ कर आये बतायाकि लकड़ियों की ढेर में एक कुतिया ब्याह गई थी जिसके कारण वह लकड़ियों के ढेर में गुर्रा रही थी बाद में जाकर परिवार के लोगो ने राहत दी बताया कि इसी मकान के अंदर एक तेंदुए ने अंदर प्रवेश कर भेस के बछड़े का शिकार कर लिया जिससे परिजनों में दहशत हो गई सूचना पर कुंवारिया थाने के एएसआई हरिसिंह, भेरू लाल, वनविभाग से वन रक्षक सुरेश चंद्र खटीक, ईशवर लाल रेगर, सुरेंद्र सिंह, होमगार्ड कमलेश कुमार,गोपाल माली सहित ग्रामीण मदनलाल बंजारा, भोना बंजारा, अमरा बंजारा, नारायन सिंह, भरत बंजारा, वकील बंजारा, दिनेश वैष्णव सहित कई लोगो मौजूद थे न्यूज़ रिपोर्टर बंशी माली


COMMENTS