पौष्टिक आहार और स्वच्छता का दिया सन्देश
- रैली निकाल किया लोगों को जागरूक
-आंगनबाङी केन्द्रों में पोषण बैठक का हुआ आयोजन
देवरिया ,12 मार्च 2020
पोषण पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जिले के सभी आंगनबाङी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जहाँ बैठक में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया, वहीं गृह भ्रमण के कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।
सदर ब्लाक के आंगनबाड़ी केन्द्र कतरारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी मिश्र ने गृह भ्रमण व बैठक कर लोगों को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नियमित जांच कराती रहें, एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोली के साथ साथ पौष्टिक आहार लेती रहें, अगर गर्भवती स्वस्थ रहेगी तभी स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है।
महिलाएं अपने बच्चों को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं, छह माह बाद ही अन्नप्राशन कराएं। पहले मसला हुआ दलिया ही दें। साथ ही साथ बच्चे को सभी आवश्यक टीके जरूर लगाएं, ताकि बच्चे को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाले पोषाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर खुद खाएं तथा बच्चों को भी खिलाएं। इससे गर्भवती, धात्री के साथ बच्चों की भी सेहत बनी रहेगी। रैली में महिलाओं व बच्चों द्वारा बहू-बेटी दूर न जाएं, घर में शौचालय बनवाएं। आयरन की गोली खाएंगे, कुपोषण दूर भगाएंगे। जाने कुपोषण के परिणाम, जागरूक होकर दें योगदान, स्वच्छता को अपनाएंगे, गंदगी दूर भगाएंगे आदि नारा लगाया जा रहा था
लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि विभिन्न रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। अपने घर के आसपास जलजमाव व गंदगी कत्तई न होने दें। गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारी फैलती है। सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें, साबुन से हाथ जरूर धुल लिया करें। इन दिनों कोरोना जैसी भयावह बीमारी फैलने का भय है, ऐसे में साफ सफाई की विशेष जरूरत है।
इस दौरान आंगनबाड़ी सुनिता यादव , रीना यादव, गीता देवी, गुड्डी देवी, निर्मला, रीता देवी, मनीषा देवी, सरोजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
3243 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आयोजन
डीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को जिले के सभी 3243 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण बैठक एवं गृह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें पौष्टिक आहार व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
फोटोजर्नलिस्ट:- संतोष विश्वकर्मा/मुहम्मद आलम

COMMENTS