बाटी का अविष्कार क्यों कहाँ, कब और कैसे हुआ :--
बाटी मूलत: राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन हैै। इसका इतिहास करीब 1300 साल पुराना है। 8वीं सदी में राजस्थान में बप्पा रावल ने मेवाड़ राजवंश की शुरुआत की बप्पा रावल को मेवाड़ राजवंश का संस्थापक भी कहा जाता है।इस समय राजपूत सरदार अपने राज्यों का विस्तार कर रहे थे। इसके लिए युद्ध भी होते थे....इस दौरान ही बाटी बनने की शुरुआत हुई। दरअसल युद्ध के समय हजारों सैनिकों के लिए भोजन का प्रबंध करना चुनौतीपूर्ण काम होता था। कई बार सैनिक भूखे ही रह जाते थे।ऐसे ही एक बार एक सैनिक ने सुबह रोटी के लिए आटा गूंथा,लेकिन रोटी बनने से पहले युद्ध की घड़ी आ गई और सैनिक आटे की लोइयां रेगिस्तान की तपती रेत पर छोड़कर रणभूमि में चले गए शाम को जब वे लौटे तो लोइयां गर्म रेत में दब चुकी थीं, जब उन्हें रेत से बाहर से निकाला तो दिनभर सूर्य और रेत की तपन से वे पूरी तरह सिंक चुकी थी। थककर चूर हो चुके सैनिकों ने इसे खाकर देखा तो यह बहुत स्वादिष्ट लगी इसे पूरी सेना ने आपस में बांटकर खाया।बस यहीं इसका अविष्कार हुआ और नाम मिला बाटी,,,,,
इसके बाद बाटी युद्ध के दौरान खाया जाने वाला पसंदीदा भोजन बन गया। अब रोज सुबह सैनिक आटे की गोलियां बनाकर रेत में दबाकर चले जाते और शाम को लौटकर उन्हें चटनी,अचार और रणभूमि में उपलब्ध ऊंटनी व बकरी के दूध से बने दही के साथ खाते। इस भोजन से उन्हें ऊर्जा भी मिलती और समय भी बचता। इसके बाद धीरे-धीरे यह पकवान पूरे राज्य में प्रसिद्ध हो गया और यह कंडों पर बनने लगा,,,,
अकबर के राजस्थान में आने की वजह से बाटी मुगल साम्राज्य तक भी पहुंच गई मुगल खानसामे बाटी को बाफकर (उबालकर) बनाने लगे,,,,,,,
इसे नाम दिया (बाफला) इसके बाद यह पकवान देशभर में प्रसिद्ध हुआ और आज भी है और कई तरीकों से बनाया जाता है,,,अब बात करते हैं दाल की दक्षिण के कुछ व्यापारी मेवाड़ में रहने आए तो उन्होंने बाटी को दाल के साथ चूरकर खाना शुरू किया।यह जायका प्रसिद्ध हो गया और आज भी दाल बाटी का गठजोड़ बना हुआ है।उस दौरान पंचमेर दाल खाई जाती थी।यह पांच तरह की दाल चना,मूंग,उड़द,तुअर और मसूर से मिलकर बनाई जाती थी इसमें सरसो के तेल या घी में तेज मसालों का तड़का होता था,,,
अब चूरमा की बारी आती है।यह मीठा पकवान अनजाने में ही बन गया।दरअसल एक बार मेवाड़ के गुहिलोत कबीले के रसोइये के हाथ से छूटकर बाटियां गन्ने के रस में गिर गई।इससे बाटी नरम हो गई और स्वादिष्ट भी।इसके बाद से इसे गन्ने के रस में डुबोकर बनाया जाना लगा,,,,,
मिश्री,इलायची और ढेर सारा घी भी इसमें डलने लगा बाटी को चूरकर बनाने के कारण इसका नाम चूरमा पड़ा.....न्यूज़ रिपोर्टर बंशी माली
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
सड़क सुरक्षा: आंकड़ों से आगे, जिम्मेदारी की ज़रूरत (विशेष लेख) भारत में सड़क हादसे एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। वर्ष 2025 के...
-
डी.ए.वी स्कूल, चंदन नगर बटाला के छात्रो ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बढ़ाया मान. बटाला 5 मई (अशोक जरेवाल) डी.ए.वी स्कूल के छात्र ख़...
-
कमांद।। राजकीय महाविद्यालय कमांद का प्रथम छात्र संघ समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुआ। ...
-
परमजीत सिंह गिल की युवाओं को अपील विदेश जाना छोड़ो, पंजाब को देश का नेतृत्व करने लायक बनाओ कहा कि युवा पंजाब को आई. टी. हब के तौर पर विकस...
-
जिला मजिस्ट्रेट के सख्त आदेश: प्रेगाबालिन दवा की खुली बिक्री पर रोक पठानकोट, 08 मई 2026 — जिला मजिस्ट्रेट पठानकोट डॉ. पल्लवी (आईएएस) ने प्...
-
ਬਟਾਲਾ, 10 ਅਕਤਬਰ (ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ. ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ) ਡਾ. ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭ...
-
बजरंग दल अम्ब के बजरंगीयो ने लगातार सातवें मंगलवार सप्ताहिक हनुमान_चालीसा_पाठ का किया जाप * आज मंगलवार दिनांक 07/09/2021 शाम 7:00 बजे बजरंग ...

COMMENTS