ग्रामीणों ने जताया कड़ा रोष, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से की समझाईश
जलदाय विभाग के खोदे गए गड्डे में गिरी गाय की मौत
कुरज कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा भूमिगत पाइप लाइन पर वॉल लगाने के लिए खोदे गए गड्डे में गाय के गिरने से मृत्यु हो गई । इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
कस्बे के नरसिंह द्वार मोहल्ला में भूमिगत पाइप लाइन में वॉल लगाने के लिए जलदाय विभाग के कार्मिकों ने 5 दिन पूर्व गड्डा खोदा था । जिसमें गत रात्रि को एक गाय की गिरने से मृत्यु हो गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गड्डे में मृत गाय को देख विभाग के खिलाफ रोष जताया। सूचना पर सरपंच प्रतिनिधि अनिल चौधरी मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत किया। चौधरी की सूचना पर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र कुमार, सहायक अभियंता लोकेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाईश कर मामले को शांत कराते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। वहीं कार्मिकों को भी भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीणों व विभाग के कार्मिकों ने मृत गाय को बाहर निकाल कर ट्रैक्टर ट्रॉलीसे जंगल में ले जाकर दफनाया ।
न्यूज़ रिपोर्टर
बंशी माली

COMMENTS