पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी के नेतृत्व में बनाया पूर्व विधायकों ने नया संगठन।
उत्तराखंड।। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रों के हवाले से खबर है कि, देहरादून में कई पूर्व विधायकों ने एक गुप्त बैठक की है। इस बैठक में लगभग 30 के करीब पूर्व विधायकों ने शिरकत की है।
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में हरक सिंह रावत के भी पहुंचने की खबर है।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी इस ग्रुप से जुड़ चुके हैं। इस बैठक में पूर्व विधायकों ने एक संगठन बनाने पर सहमति बना ली है।
इस संगठन से जुड़ने के लिए लगभग तीन दर्जन से अधिक विधायकों के जुड़ने की सहमति मिल चुकी है। वहीं इस संगठन का अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी वह सचिव भीमलाल आर्य को बनाया गया है।
संगठन के लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर पूर्व विधायक भी अपने अपना योगदान देना चाहते हैं। साथ ही उनका कहना है कि प्रदेश में के जो हालात है उस उन हालातों में पूर्व विधायकों की नाराजगी भी इस संगठन की एक बड़ी वजह है संगठन के लोगों का कहना है कि वह आने वाले टाइम में अपने सामाजिक संगठन के माध्यम से विचार विमर्श कर प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। फिलहाल 35 विधायकों के इस ग्रुप में हरक सिंह रावत कुंवर प्रणव चैंपियन सहित बीजेपी और कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे शामिल हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूर्व विधायकों की सुनवाई नही हो पा रही है। जिस वजह से यह ग्रुप सरकार के ऊपर एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करना चाह रहा है। इसी वजह से सभी विधायकों ने मिलकर एक प्रेशर ग्रुप बनाने की तैयारी की है।
प्रगति मीडिया से सुनील जुयाल की रिर्पोट
COMMENTS