टिहरी।।थौलधार ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर मैंडखाल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें की मुख्य तौर पर क्रीड़ा भारती के टिहरी जिला संयोजक आलोक जुयाल, महेश रावत, द्वारा छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आलोक जुयाल,वह महेश रावत, ने बताया कि हम राष्ट्रीय खेल दिवस हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाते है। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर मनाया जाता है।
यह दिन 1928, 1932, और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिन का प्रतीक है। उनहोंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये वह भारतीय और विश्व हाॅकी में एक महान हस्ती है उनके जन्म दिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है। छात्र छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते हैं खेलो के माध्यम से करियर भी बना सकते हैं फीट इडिया के माध्यम से भी हम शरीर को तंदुरस्त रखते हैं। विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया इसमें की कबड्डी, खो खो,लोंग जंप, हाई जंप, दौड़, एवं गुब्बारा फोड़, कुर्सी दौड़, आदि कई रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्कुल प्रधानाचार्य रोशन लाल अवस्थी एवं स्कुल के सभी आचार्य गण व अभिभावक गण एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुए जिसमें की बच्चों को खेलकूद के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी काफी प्रेरित किया गया सभी विजेताओं व बच्चों को विद्यालय के पूर्व छात्रों की सहायता से उपहार भी भेंट किया गया है।
टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS