*कविता जायसवाल बनी सोन महिला मंच की जिलाध्यक्ष*
सोनभद्र। सोन महिला मंच की बैठक गुरुवार को चंडी तिराहाँ के समीप आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने सर्वसम्मति से कविता जायसवाल को जिलाध्यक्ष चुनी। जिलाध्यक्ष कविता ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं व उनके समाधान के लिए महिला मंच का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंच के बैनर के तले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। मंच की संरक्षक कोमल पाण्डेय ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने के साथ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने पर विचार विमर्श करते हुए युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सरिता सिंह, सिंधु शुक्ला, रितु विश्वकर्मा, सुधा सिंह, शांति पटेल, बेबी राउत, पारुल सिंह आदि मौजूद रही।

COMMENTS