सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा आज पीस पोस्टर कंटेंस्ट का आयोजन सनबीम स्कूल में किया गया जिसमें 13 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चे भाग लिए। प्रथम द्वितीय तृतीय से तीन प्रतियोगी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत जायसवाल, सचिव पवन जैन, कोषाध्यक्ष दया सिंह, कैबिनेट सदस्य विमल अग्रवाल, जय कुमार केसरी आदि सदस्य स्कूल मैनेजमेंट के साथ उपस्थित रहे। प्रतियोगी छात्र छात्राओं को शांति, पर्यावरण पर थिम दिया गया था। जिस पर बच्चों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया।
आज से पूरे भारतवर्ष में 13 से 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सभी प्रतिष्ठानों, कार्यालयों व घरों पर तिरंगा फहराया जा रहा है, लायंस क्लब राबर्ट्सगंज ने भी क्लब पर झंडा फहराया।
पल्स पोलियो के अंतर्गत पोलियो ड्रॉप,विटामिन ए के खुराक भी रीजन चेयरपर्सन किशोरी सिंह ने पिलाई।







COMMENTS