पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रंगनाथ मिश्र ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए 17 साल बाद वापस आया हूं। तीनों सीटों पर पार्टी की जीत के लिए मेहनत करूंगा।
पांच साल में प्रदेश अपराध मुक्त हो चुका है। आम आदमी भयमुक्त जीवन जी रहा है। सपा में गुंडों और बदमाशों को संरक्षण मिलता है।
वह शनिवार को भदोही जिले के ज्ञानपुर में जोरईं स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि सपा में भदोही ही नहीं पूरे प्रदेश का अपराधीकरण हो गया था। उसका विरोध सिर्फ भाजपा ने किया। 2017 की तरह भाजपा 2022 में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। जिले की तीनों सीट जिताने के लिए वह प्रयास करेंगे.
![]() |
विधायक विजय मिश्र के बारे में उन्होंने कहा कि उनको टिकट ही नहीं मिलेगा। यदि मिलेगा तो उनकी जमानत जब्त होगी। मैंने न तो सत्ता सुख के लिए 17 साल पूर्व भाजपा छोड़ी थी और न ही इसके लिए वापस आया हूं। जो जिम्मेदारी पार्टी देगी उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, मुकेश सिंह, भरत राज सिंह, सुभाष मालवीय, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाददाता राहुल पांडे
COMMENTS