जयपुर में आज कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ महारैली', सोनिया, राहुल, प्रियंका करेंगे संबोधित
राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस पार्टी आज 'महंगाई हटाओ महारैली' करने जा रही है। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता संबोधित करेंगे।
विशाल ने बताया कि टोंक जिले से देवली ब्लॉक के देवली गाँव से दिग्विजयसिंह शक्तावत, संजीव कुमार, विशाल ठागरिया, राज कुमार, बाबू लाल माली, रामेस्वर प्रसाद, रतन गुर्जर व 25 अन्य जनो ने महारैली में भाग लिया। रैली में पहुंचने से पूर्व देवली उनियारा के विधायक हरीश चंद्र मीणा जी से मुलाकात हुई, रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और देश भर के अन्य कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन के अनुसार, "राष्ट्रीय रैली" में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। यह रैली जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही है। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसमें देश भर से बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।
संवाददाता विशाल
COMMENTS