कमल किशोर जी भार्गव के मुखारविंद से भाडोन में शिव महापुराण भव्य आयोजन.
कथा सुनने पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं पूर्व विधायक रामकिशन पटैल
शिव महापुराण की कथा के तृतीय दिवस पर भाडोन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही कथा में पंडित कमल किशोर जी भार्गव जी के द्वारा बताया गया कि भगवान भोलेनाथ ने जन कल्याण के लिए विष को धारण किया। भगवान शिव तपस्या, त्याग, संयम एवं करुणा की मूर्ति हैं, शिव पूजन से प्राणी में उपरोक्त गुण पैदा होते है। शिव की उपासना करने वाले में अगर त्याग, दया व संयम नहीं है तो विचार कर लेना चाहिए कि साधना में त्रुटि हो रही है। शिव कथा जीवन को स्वच्छ बनाने की प्रेरणा देती है। शिव उपासक बड़े से बड़ा त्याग भी कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं से चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि हम गीता जी और रामायण जी को पढ़ते हैं पर यदि उन पर जीवन में अमल किया जाए तो मनुष्य से सभी दु:ख निश्चित ही दूर हो जाएंगे। बंधुओं चरित्रबल सबसे बड़ी ताकत होती है। इसकी बदौलत जीवन की हर मुश्किल से निकलना आसान हो जाता है, लेकिन विपरीत भाव आते ही यह सर्वनाश का कारण बन जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रावण है
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह पूर्व विधायक रामकिशन जी पटेल किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राहुल पटेल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा भवूत सिंह जी खूते महेश जी ठाकुर गुलाब सिंह महाजन रामकुमार पटेल प्रमोद चौधरी हरिओम पटेल सहित बड़ी संख्या में भक्त गणों की उपस्थिति रही।
COMMENTS