सिरमौर में महिला मंडल द्वारा भांग उखाड़ो अभियान .
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में आज 14/10/21 को ग्राम पंचायत लाना चैता के वार्ड नo 04 की कीटा गाँव की महिला मण्डल की महिलाओं द्वारा भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया. महिला मंडल नेे आसपास सड़को ओर रास्तो में भांग को नष्ट किया गया और आसपास पास सफाई भी की जिसमे सभी महिलाओ ने भाग लिया.
महिला मण्डल कीटा प्रधान श्रीमति राजदुलारी ने जानकारी देते हुए बताया की भांग समाज को गंदा और बेकार बनाता है , जिससे लोगों की सोच गंदी हो जाती है इसलिए हमारी महिला मंडल ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया ।
संवाददाता कपिल देव
हिमाचल प्रदेश सिरमौर
COMMENTS