संगड़ाह, 18 अक्टूबर : रविवार रात SIU की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नौहराधार से हरिपुरधार की तरफ आ रही कार HP15B-6000 से 15.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपी की पहचान सन्दीप बहल उर्फ रिंकू पुत्र सुभाष चन्द बहल निवासी अब्दुल्लापुर कलौनी पिंजौर,हरियाणा के तौर पर की गई है।पुलिस ने तलाशी के लिए कार को रोका इस दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड के साथ लगे स्टीरियो के नीचे बने खाली खाने में एक कैरी बैग मिला, जिसे खोलने पर 15.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप बहल उर्फ रिंकू को धारा 21 व धराव25 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे की संगड़ाह पुलिस लगातार नशा कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसे हुए है। आए दिन नशे करोबारी सलाखों के पीछे पहुंच रहे है।

COMMENTS