आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पखांजुर के द्वारा विगत दिनों पूर्व कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ओडागांव में सामूहिक दुष्कर्म और पीड़िता की आत्महत्या का मामले में दुष्कर्मियों पर ठोस क़ानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु पोस्टर पकड़ के सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया अभाविप के नगर मंत्री रोशन बढ़ाई ने कहा कि विगत दिनों पूर्व यह मामला सामने आया इससे पूर्व यह घटना दो माह पूर्व होने की बताई जा रही है,जिसमें स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा मामला दर्ज ना करना यह साफ प्रतीत होता है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते 2 माह तक गरीब पीड़िता युवती को न्याय नहीं मिल पाया,लेकिन मीडिया के माध्यम से मामला उजागर हुआ। नताशा तालुकदार ने कहा कि अभाविप शासन से यह मांग करती है कि इस प्रकार के घृणित कार्य करने वाले दोषियों पर सख्त क़ानूनी कार्यवाही की जाने हेतु न्यायिक जांच समिति का गठन हो एवं यह मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में हो साथ ही दोषी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। नगर सहमंत्री सुष्मिता मजूमदार ने कहा कि अभाविप का यह सुझाव है कि इस प्रकार की घटना ना हो इस हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जाये एवं महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु आत्मरक्षा की ट्रेनिंग विद्यालय महाविद्यालय स्तर तक देना प्रारंभ करें जिसमें कभी छेड़छाड़ अथवा असामाजिक तत्वो द्वारा कोई घटना किसी के साथ होने की संभावना हो तो पहले वे स्वयं अपनी रक्षा कर सकें प्रदर्शन में रोशन बढ़ाई,नताशा तालुकदार,रेणुका दास,सुष्मिता मजूमदार,सपना विश्वास,मेनका विश्वास,सुमित हालदार,देवाशीष सरकार,राजेश माझी,अभी बर्मन,उत्तम साह,राहुल रॉय,शिलादित्य मंडल,विक्रम मलिक,अंकित,श्याम सुंदर हालदार उपस्तिथ थे।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
संक्रमण के इस दौर में अब नया खतरा आंखों की रोशनी ले सकता है ब्लैक फंगस अबतक कोरोना संक्रमण से परेशान लोगों के लिए एक नया खतरा सामने आ रह...
-
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में दीक्षांत समारोह सम्पन्न उमरिया- पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में संचालित 36वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण ...
-
तिलक यादव एड. फिर बने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर जताया भरोसा *प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटे...
-
Hello Friends, Pragati Media's Astrology Institute team is such a team that works with astrology and in conjunction with science. You m...
-
ਵਿਆਹਾਂ, ਦਾਹ-ਸਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਅੰਦਰੂਨੀ ਇਕੱਠਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 50 ਤੇ ਬਾਹਰੀ ਗਿਣਤੀ 100 ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ, 9 ਅਪ੍ਰੈਲ ( ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ) ਜ਼ਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟਰ...
-
सोनभद्र में पर्यटन विकास कब होगा? -दीपक कुमार केसरवानी -मऊ एवं शिवद्वार के संग्रहालय में बंद ताले को देखकर लौट जाते हैं पर्यटक। -विश्व पर्...
-
जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी पठानकोट की ओर से क्वार्टरली और अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मीटिंग की गई। पठानकोट 6 जनवरी (दीपक महाजन):-...
-
ललितपुर कस्बा बांसी ललितपुर जिले के चर्चित भू माफिया,शराब माफिया,माफिया गैंगस्टर लीलाधर दुबे एवं उसके गुर्गों द्वारा अनेक जगह पर हरिजन बस...
-
प्रत्येक बूथ पर मजबूत यूथ से बनेगी सपा सरकार : प्रेम बाल्मीकि कार्यकर्ताओं को क्रियाशील होकर करना होगा जनसंपर्क : आशीष अहारिया ल...

COMMENTS