PRAGATI MEDIA News
हत्या के आरोप में फरार चल रहा 5000 रु का इनामी बदमाश देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार।
थाना प्रभारी विनय तोमर की कार्यवाही।
भिण्ड- पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह व अतरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन में तथा सी.एस.पी.आनंद राय के मार्गदर्शन में चालाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत,लंबे समय से फरार चल रहे आरोपीयो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी मजबूत कर लिया है, पुलिस आये दिन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर रही हैं।
आज देहात थाना प्रभारी विनय तोमर की सक्रिय भूमिका के चलते मुखबिर से मिली सूचना से पता चला हत्या के आरोप में फरार चल रहा 5000/ रूपये का आरोपी दिलीप सिंह पिता चतुर सिंह भदौरिया उम्र 48 वर्ष को अपनी गांव की पुलिया के पास जाते हुए देखा गया है मुखबिर की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय तोमर बिना समय गवाह मय दलबल के मौका स्थल पर पहुच गये, पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया पर पुलिस की सतर्कता के चलते उसे घेरा बंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।आरोपी के विरुद्ध थाना देहात के अपराध क्रमांक 227/ 2020 धारा 307, 294,506,506,32,आई पी सी 25 27 आर्म्स एक्ट मे मामला दर्ज है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर, उपनिरीक्षक ध्यानेद्र सिंह, आर0 205 गुरुदास,आर805 सुभाष की अहम भूमिका रही।
रिपोर्टर योगेंद्र सिंह ग्वालियर
COMMENTS