मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सीहारे में सामने आए एक घटना ने सनसनी फैल गई है। दरअसल यहां अवैध परिवहन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एक आरक्षक ने रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास किया।इस दौरान आरोपी चालक ने आरक्षक पर ही रेत से भरा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह मामला रेहटी के जहाजपुरा रेत खदान का है।घटना में आरक्षक के दोनों पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के लिए होशंगाबाद रेफर किया गया। इधर इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी। बताया कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। इस एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर दो ट्रैक्टर पर जब्त किया है। इस मामले में पूछताछ जारी है।
आशीष रावत मध्यप्रदेश
COMMENTS