देवघर: अब घर बैठे होगा ईलाज!
लॉक डाउन अवधि के दौरान देवघर के लोगों के लिए अब घर बैठे होगा ईलाज की व्यवस्था की गयी है। देवघर के डॉक्टर मोबाइल और व्हाट्सएप पर निशुल्क मेडिकल एडवाइस देंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए देवघर डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु पूरे देश मे लाॅकडाउन की गयी है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में लोगों को फोन काॅल और व्हाट्सएप के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श मुहैया कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा टेलिमेडिसीन सेवा की शुरूआत की गयी है। जिसके तहत लाॅक डाउन की अवधि में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला के विभिन्न डॉक्टर फोन एवं व्हाट्सएप पर लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगें।
डॉक्टरों के नाम व फोन नंबर:
1. डाॅ. संजय कुमार (फिजिसियन)- 8603414479,
2. डाॅ. गौरी शंकर (फिजिसियन)- 7763083690,
3.डाॅ. आर के पांडेय (सर्जन)- 9939269222,
4. डाॅ. कुमार गौरव (सर्जन)- 8603804212,
5. डाॅ. अर्पिता गाँधी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)- 9304523584,
6. डाॅ. नेहा प्रिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ)- 7808272716,
7. डाॅ. के पल्लवी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)- 8002382438,
8. डाॅ. राजेश प्रसाद (पैडीट्रीशियन)- 9006553749,
9. डाॅ. एनसी गाँधी (नेत्र चिकित्सक)- 9304831762,
10. डाॅ. अमित कुमार (दन्त चिकित्सक)-7004523900,
11. डाॅ. रितेश गौरव (दन्त चिकित्सक)-8877507571
12. डाॅ. चेतना (दन्त चिकित्सक)- 9631411515
बहरहाल, डीसी द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर जिला अंतर्गत चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की और भी अधिक आवश्यकता को देखते हुए पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा यहाँ के सभी निजी व सरकारी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की गयी थी कि वे स्वेच्छा से आगे आयें और जरूरत के इस समय में समाज की मदद करें, जिसके आलोक में उपरोक्त चिकित्सकों द्वारा फोन एवं व्हाट्सएप पर निशुल्क सेवा देने हेतु सहमति दी गयी है।जिसमें किसी भी तरह की फीस नहीं लेने की बात कही गई
COMMENTS