जमुई: शासन-प्रशासन के प्रयास और हमारे-आपके अनुशासन व आत्मसंयमित होकर लॉकडाउन पालन करने का सुखद परिणाम यह है कि अब तक जमुई जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से अछूता है। संकल्प से सिद्धि की ओर हम बढ़ रहे हैं, कितु इसका मतलब यह नहीं कि हम लापरवाह हो जाए और घरों से बाहर निकल आए। खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। जरूरत परहेज व धैर्य के पालन का है ताकि कोरोना जैसे जानलेवा वायरस को जड़ से खत्म कर अपने, अपने परिवार और समाज की रक्षा कर सके। हालांकि मंगलवार को शहर सहित कुछ जगहों पर अच्छा संकेत नहीं दिख रहा था। लोग वाहनों से सड़क पर निकल आए थे। आरक्षी अधीक्षक के सख्त रवैये व वाहन जब्त करने कार्रवाई के बाद पुन: लॉकडाउन का अनुपालन होने लगा। ऐसी परिस्थिति देख कई लोगों ने कहा कि हमें अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है। पुलिस अपना परिवार छोड़कर हमारी सुरक्षा के लिए खतरा मोल लेकर तेज धूप के साथ पछुआ हवा का थपेड़ा खाकर सड़क पर डटे हैं, अस्पताल में चिकित्सक सहित स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मी दिन-रात लगे हैं ताकि हम स्वस्थ रहे और हम घर में परिवार के साथ रहने का धैर्य नहीं दिखा पा रहे। जरूरी नहीं अभी आवश्यक कार्य हो तभी हमें घर से निकलना चाहिए। हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में है। बहरहाल, जिले में अधिकांश क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले से 23 कोरोना संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले 7200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। एएनएम व आशा कार्यकर्ता द्वारा हर दिन गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य की मॉनीटरिग की जा रही है। इसके साथ ही गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण भी जारी है।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
जन्मदिन के उपलक्ष पर खेल मैदान तैयार करने का लिया संकल्प. देवली गाँव, 01 September ।। ग्राम पंचायत देवली गाँव के सरपंच पति व समाजसेवी दि...
-
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने में सपा कार्यकर्ता हुए विफल। मड़ियाहूं कोतवाली अंतर्गत मड़ियाहूं कोतवाली के ...
-
स्योहारा जिला बिजनौर से प्रगति मीडिया न्यूज रिपोर्टर मोहम्मद कासिम कि खास रिपोर्ट स्योहारा जिला बिजनौर में परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द...
-
सूत्रों के अनुसार जिला परिषद वार्ड पलाइच अगर ओपन महिला आरक्षित होता है तो कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधान धाउगी विमला देवी पर खेल सकती है अप...
-
बिग मसल्स जिम, गगन बेकरी, ओबरॉय ब्रदर और सिटी हार्ट ढाबे से भरे गए सैंपल। रिपोर्ट आने पर की जाएगी बनती कार्रवाई: रजिंदर पाल सिंह पठानक...
-
कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 88 लोगों की पहचान, चल रही है जांच दिल्ली सरकार Corona Virus की चपेट में आये व्यक्ति के संपर्क म...
-
देवघर: सोमवार रात्रि करीब 8:10 बजे नगर थाना क्षेत्र के हरि शरणम कुटिया कालीराखा निवासी अनिल सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी व पुत्र क...
-
गिरिडीह: कोरोना वायरस का दहशत विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल मधुबन में भी देखा जा रहा है। इस दहशत के कारण देशभर से यहां आने वाले तीर्थया...
-
पखांजुर- कांकेर भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सतीश लटिया का परलकोट में हुआ भव्यस्वागत जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हलदर साहू के ...
-
विश्व रक्तदान दिवस पर दर्जनों ने किया रक्तदान ============================ दुमका। _विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द...

COMMENTS