सरकार के दिशा निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या मिशन दिवस 15 दिनों तक लगातार मनाया गया।
पठानकोट 26 जुलाई 2019 (दीपक महाजन): सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार विश्व जनसंख्या 15 दिन दिवस मनाया गया।सिविल सर्जन डॉक्टर नैना सलाथिया के दिशा निर्देश अनुसार तारीख 11/7/2019 से लेकर 24/7/2019 तक जिला पठानकोट में मनाया गया। 15 दिन के दिवस के अधीनपरिवार नियोजन के कच्चे और पक्के तरीकों संबंधी जागृति करण संबंधी सभी सेहत संस्थाओं और सेमिनार करवाए गए लोगों को सरकार की ओर से परिवार नियोजन के अधीन दी जाने वाली स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। इस 15 दिन के दिवस के दौरान नसबंदी और नसबंदी ऑपरेशन करवाए गए हर रोज माहिर सर्जन डॉक्टरों की ओर से नल बंदी और नसबंदी ऑपरेशन किए गए। इस 15 दिन के दिवस के दौरान 59 नसबंदी और एक नसबंदी ऑपरेशन किए गए इसके इलावा परिवार नियोजन के कच्चे तरीके जिनमें आई यू सी डी, पी पी आई यू सी डी, एम पी ए इंजेक्शन, सी सी, ओ पी, और ई सी पी बांटे गए। जिला टीकाकरण ऑफिसर डॉ किरण बाला ने बताया कि इस परिवार नियोजन 15 दिन के दिवस के दौरान प्रोग्रेस पहले साल से 3 गुना से ज्यादा कम हुआ है। इस 15 दिनों के दिवस के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के तरीके को अपना के अपने और बच्चों की सेहत को स्वस्थ रखने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर पठानकोट विधायक श्री अमित विज मौजूदा थे। जिला टीकाकरण डॉ किरण बाला, डॉ सुनीता शर्मा जिला एपडिमलोजिस्ट, जिला मीडिया अवसर गुरिंदर कौर आदि मौजूद थे।

COMMENTS