बटाला ब्लास्ट के बाद पठानकोट पुलिस आई हरकत में
पठानकोट पंजाब(दीपक महाजन):पठानकोट पुलिस डिवीजन नंबर 2 ने सूचना के आधार पर बजरी कंपनी झांसी रोड पर पटाखों के गोदाम में छापा मारा।यह धाम एक विधा सी एरिया में गैरकानूनी ढंग से चल रहा था। डीजे नंबर 2 के एसएचओ यह बताया कि बजरी कंपनी में लक्की नामक व्यक्ति के गोदाम में पटाखा भरा पड़ा था। पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए गोदाम पर छापा मारा जहां से भारी मात्रा में पटाखों की खेप बरामद की गई। उन्होंने बताया कि यह ग्राम बजरी कंपनी निवासी लकी नामक व्यक्ति का है। लकी के खिलाफ आईपीसी धारा एक्सप्लोसिव एक्ट 9 बी 1884, 184 के तहत केस दर्ज किया गया है।आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

COMMENTS