लोकसभा निर्वाचन प्रयोगार्थ बी0यू0, सी0यू0 तथा वी0वी0पैट का हुआ प्रथम रैण्डमाइजेशन- जिला निर्वाचन अधिकारी--!
देवरिया 27 मार्च। जनपद में सम्पन्न होने वाले आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोगार्थ भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार मतदान की सुचिता बनाये रखने के लिए विधान सभावार मतदेय स्थलो के सापेक्ष 159 प्रतिशत आवंटित बी0यू0, 114 प्रतिशत सी0यू0 तथा 124 प्रतिशत आवंटित वीवी0पैट का प्रथम रैण्डमाइजेशन किया गया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि यह कार्य अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव, अधिशासी अभियंता पी0डब्लू0डी0/नोडल अधिकारी(ई0वी0एम0) कमल किशोर, उप निदेशक कृषि प्रसार/नोडल अधिकारी वीवी0पैट ए0के0मिश्रा, ई0 डिस्ट्रिक मैनेजर राजीव कुमार मिश्रा एवं पटल सहायक व राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दल यथा- लोक सभा प्रमुख बी0जे0पी0 तेज बहादुर, जिला प्रवक्ता सपा छेदीलाल यादव, मण्डल प्रभारी बसपा शैलेश कृमार सिंह तथा जिला महासचिव कांग्रेस रमेशचन्द्र वर्मा की उपस्थिति में किया गया। किए गये रैण्डमाइजेशन के उपरान्त जनपद में अवस्थित मतदेय स्थल 2629 के सापेक्ष 4184 बी0यू0, 3001 सी0यू0 तथा 3264 वी0वी0पैट विधान सभावार आवंटित किये जाने हेतु सुरक्षित कर लिया गया है।
फोटोजर्नलिस्ट संतोष विश्वकर्मा / मुहम्मद आलम

COMMENTS