SI भर्ती 2021 परीक्षा रद्द, अब पुराने अभ्यर्थियों के लिए फिर होगी भर्ती परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया है। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा।
आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2021 में आयोजित दोनों पेपर दिए थे। नए अभ्यर्थियों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
आयोग के अनुसार परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित कराई जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के लिए 16 मई से 30 मई 2026 तक आवेदन संशोधन का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते सहित जरूरी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
RPSC ने स्पष्ट किया है कि आयु सीमा, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता सहित सभी पात्रताएं वर्ष 2021 के आवेदन के अनुसार ही मान्य रहेंगी। भर्ती नियमों और पात्रता शर्तों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर : शिव ( अजमेर )

COMMENTS