प्रगति मीडिया न्यूज़ रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया
आमेट नगर में संचालित श्री जयसिंह श्याम गोशाला में लाभ पंचमी के अवसर पर बुधवार को श्री गोभक्त सेवा समिति के तत्वावधान में 12 वें वर्ष भी विशाल गो अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।इस धार्मिक कार्यक्रम अन्तर्गत प्रातः 8 बजे गोशाला के श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। 10 बजे गोशाला के चौक में गोबर का गोवर्धन कृष्ण रुप में बनाकर पूजा की गई। 11 बजे भगवान को राजभोग धराया गया। इसके बाद दोपहर । बजे से महिलाओं ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई।अपरान्ह 4 बजे गोमाता के मेहन्दी लगाकर मनोरथ किया गया। 5 बजे संत सम्मेलन में संत महामंडलेश्वर सीताराम दास झडोल, बाहर का अखाड़ा के रामदास,नन्दादास त्यागी,सन्तदास,गणेश दास कथावाचक पुष्कर दास उदयपुर,वीएचपी के प्रांतीय मंत्री कोशल गौड़,नगरपालिका चेयरमैन कैलाश मेवाडा, थानाधिकारी सुरेन्द्र सिह शक्तावत,जेठू सिह राजपुरोहित गौशाला जिलाध्यक्ष राजसमंद का सम्मान व अभिनन्दन किया गया।वही पूरे राजसमन्द जिले की तहसील अध्यक्ष की घोषणा की गई।एवम इनको प्रसंसी पत्र दिए गए जिनमे आमेट तहसिल अध्यक्ष बिरजू रेबारी, सरदारगढ़ के लोकेश माली, राजसमंद के दुष्यंत कुमावत, रेलमगरा के मुरली कुमावत, देवगढ़ के राजेंद्र वैष्णव,, चारभुजा के केसर सिंह,कुंवारिया के सुनील खटीक,कुआरिया के चांदमल सोनी,खमनोर के भावेश माली,देलवाड़ा के मूल शंकर पालीवाल ,भीम के देवेन्द्र सिंह सहित जिले के समस्त पत्रकारो का स्वागत सत्कार किया था।शायकाल में अन्नकूट महोत्सव के तहत गोशाला के मुख्य चौक में केले के पत्तों पर चवला, मूंग व चावल के प्रसाद को राम नाम के आकार में सजाया गया। वहीं, रंगोली पर 501 दीपक जलाकर दीपदान किया गया। महोत्सव में शाम 6 बजे संतों एवं अतिथियों के सान्निध्य में पंडित पुष्कर पारीक द्वारा शाही लवाजमे के साथ गोमाता का पूजन एवं महाआरती की गई। इसके बाद भक्तों द्वारा अन्नकूट प्रसाद को गोमाताओं को खिलाया गया। इस अवसर जयसिंह श्यामजी गौशाला व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा,प्रभु लाल मेवाडा,धर्मेश छिपा गोसेवा समिति अध्यक्ष आमेट,रूपसिंह राव,गुलाब दास,भेरुलाल, दरबार सिह,मुकेश सिरोया आदि उपस्थित थे
न्यूज रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
29 अप्रैल 2026 के मौसम अपडेट में राज्यभर में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई इलाकों में तेज गर्मी के साथ हीटवेव औ...
-
बटाला में नवनियुक्त डीएसपी सुखइंदर सिंह का भव्य स्वागत, ट्रैफिक समस्या पर हुई गंभीर बटाला: 23 अप्रैल(अशोक जरेवाल) श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्...
-
सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याण योजनाओं का लाभ निर्धारित समय के अनुसार लोगों को दिया जाए – श्री लाल चंद कटारूचक्क पंजाब के कैबिनेट मंत्र...
-
जन्मदिन के उपलक्ष पर खेल मैदान तैयार करने का लिया संकल्प. देवली गाँव, 01 September ।। ग्राम पंचायत देवली गाँव के सरपंच पति व समाजसेवी दि...
-
कण्डीसौड़।। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर कण्डीसौड़ में एनजीओ द्वारा निर्धन छात्रों को कपियां वितरित कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। ...
-
बरसात के पहली पानी ने नगरपालिका की पोल खोली सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर का मुख्य मार्ग तालाब में परिवर्तित नगर पालिका हमेशा ताल ठोकती है, नग...
-
बिग मसल्स जिम, गगन बेकरी, ओबरॉय ब्रदर और सिटी हार्ट ढाबे से भरे गए सैंपल। रिपोर्ट आने पर की जाएगी बनती कार्रवाई: रजिंदर पाल सिंह पठानक...
-
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैंन्सी सहाय के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में ...
-
उत्तर प्रदेश ज़िला बिजनौर के कस्बा स्योहारा में परसो दिनांक 12 सितंबर को परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका फराह परवीन द्वारा नव आग...
-
टिहरी।। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा सड़...


COMMENTS