आमेट में आरोपों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति
विधायक के आरोप पर चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा ने किया आरोपों पर पलटवार
4 साल में नगरपालिका क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व विकास,
विधायक ने अपने फंड से नगरपालिका क्षेत्र में नहीं कराए एक भी विकास कार्य,
नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने आरोप बताएं बेबुनियाद
राजसमंद जिले के आमेट नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा और विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ विकास के मुद्दे पर आमने-सामने हैं। विधायक पर पलटवार करते हुए चेयरमैन मेवाड़ा ने कहा कि वह विधायक राठौड़ को खुले मंच पर बहस की चुनौती देते हैं। कैलाश मेवाड़ा ने कहा कि पिछले 4 साल में नगर पालिका में कांग्रेस का सत्ता आने के बाद क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के काम हुए हैं। नगर के विकास की बड़ी-बड़ी समस्याओं को उन्होंने दूर करते हुए जनता को राहत देने की कोशिश की है। भाजपा के पिछले 5 साल के कार्यकाल और वर्तमान बोर्ड के 4 साल के कार्यकाल का अंतर आज जनता के सामने है। चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा ने कहा कि MLA ने अपने फंड से नगर पालिका क्षेत्र में विकास के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं किया, साथ ही विधानसभा में भी क्षेत्र से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं उठाया है। कांग्रेस नेता के साथ मारपीट के आरोप पर सफाई देते हुए मेवाड़ा ने कहा कि मीटिंग में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी, सिर्फ गलतफहमी की वजह से विरोधी इसे मुद्दा बना रहे हैं। पालिका के विपक्षी पार्षदों द्वारा इस्तीफा मांगने पर चेयरमैन ने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है, वह गरीब और आम जनता के साथ हैं।
बाईट - कैलाश मेवाड़ा , चेयरमैन नगरपालिका आमेट
न्यूज़ रिपोर्टर बंशी माली
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
15 अगस्त से पहले पठानकोट पुलिस ने हथियारों की खेप बड़ी मात्रा में पकड़ी पठानकोट 17 जनवरी 2025 (दीपक महाजन)अमृतसर सीमा रेंज के पुलिस उप महान...
-
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी ने बाढ़ पीड़ित 10 परिवारों को 7.70 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी पठानकोट 14 जनवरी (दीपक महाजन) - डिस्ट्रि...
-
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने प्रेगाबेलिन दवा के खुलेआम इस्तेमाल पर रोक लगाई पठानकोट, 09 जनवरी, 2026(दीपक महाजन)--- प्रेगाबेलिन के फॉर्मूले से...
-
पठानकोट में नशा बेचने वालों पर पंजाब सरकार का बुलडोजर चला पठानकोट (दीपक महाजन)पंजाब का युवा पीढ़ी को नशे में धकेल उनके घर उजाड़ कर अपने घ...
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा बीमाकृत की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को आश्रितजन हितलाभ का भुगतान किया गया पठानकोट 8 जनवरी (दीपक महा...
-
उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा से अपने काम को चलते हुए सुर्खियो में रहा है . उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारी अपने काम पर ध्यान नहीं देते है . सर...
-
e-Shram card: ई-श्रम कार्ड योजना से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा. इस योजना से देश के लगभग 38 करोड़ से ज्यादा श्रमिक संगठित हो सक...
-
ब्रेकिंग न्यूज--- बांसी के पत्रकार व उनके परिजनों के साथ दबंगों ने की मारपीट जहां कोरोना महामारी मे पत्रकारों की...
-
समाज की सेवा ही समाज का कल्याण कर सकती है- उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति। टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)आज गुरूवार को विक...

COMMENTS