देहरादून।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में रखा गया मौन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में इस अपराय घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में कार्यरत कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक मनाकर ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रगति मिडिया से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।।
COMMENTS