सिवनी। : कोराना काल में सिवनी जिले के छोटे से गांव के शिक्षक ने किया कमाल अब राज्य स्तर पर होगा सम्मान
सिवनी। दो साल पहले कोरोना वायरस ( Corona virus) संक्रमण की शुरुआत हुई थी। संक्रमण के कारण लाकडाउन ( Lockdown) और शिक्षण संस्थान ( Study Centre) बंद हो जाने से कई होनहार विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो रहे थेए इस स्थिति को देखकर मेरे मन में आनलाइन पढ़ाई ( Online Study )कराने का विचार आया और इस ओर कदम बढ़ा दिया। प्रतिदिन लाइव वीडियो क्लासेज लेते थे। साथ ही सिवनी जिला के डीजीलेप ऐप ग्रुप में भी (Live Classes)लाइव क्लासेस ली गई। कक्षा पहली से 10 दसवीं तक के वीडियो साझा किए। इसके अलावा साप्ताहिक गूगल टेस्ट ( Weekly Google Test) भी लिया। इसमें कक्षा नौवीं व दसवीं के पांच हजार से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। साथ ही कक्षा दसवीं के गणित विषय के डिजिटल के लिए तैयार प्रश्न बैंक को राज्य मुख्यालय ( State Headquarters ) ने विमर्श एप पर अपलोड किया। इससे अनेक कई लाभांवित हुए।

यह कहना है सिवनी जिले के (Barghat)बरघाट विकासखंड के छोटे से गांव चिमनाखारी स्थित सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक भूपेंद्र चौधरी का। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अनेक नवाचार के कारण अब भूपेंद्र चौधरी को शिक्षक दिवस पर सोमवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ( Directorate of Education ) भोपाल ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश के कुल 14 शिक्षकों का चयन किया है। इनमें सिवनी जिले के शिक्षक भूपेंद्र चौधरी भी शामिल किए गए हैं।
शिक्षक भूपेंद्र चौधरी ने बताया है कि उन्होंने दो सुपर टेस्ट तैयार किए। इस टेस्ट में हल किए गए प्रश्नों के वीडियो (YouTube Chanel)यूट्यूब चैनल में अपलोड किए गए। इससे कई विद्यार्थियों ने मूल्यांकन भी किया। इसके अलावा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा 9वी 10वी व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न बैंक हल के 88 वीडियो यूट्यूब में अपलोड किए गए।
खुद के खर्च पर चिपकाए क्यूआर कोडरू शिक्षक ने बताया कि उन्होंने कक्षा नौवींए दसवीं के गणित विषय व कक्षा तीसरीए चौथी की डिजिटल टेक्सबुक तैयार की। इसमें उन्होंने खुद के व्यय पर पाठ्यपुस्तक के प्रत्येक अध्याय के पहले पेज पर क्यूआर कोड चिपकाए। इसे स्कैन कर सभी कोर्सए सुपर टेस्टए साप्ताहिक टेस्टए वस्तुनिष्ठ प्रश्न बैंकए डिजिटल प्रश्न बैंक का अध्ययन कराया।
जिला स्तर पर भी हो चुके हैं सम्मानितरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिमना खारी में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक भूपेंद्र चौधरी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार व उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व में भी सम्मानित किए जा चुके हैं।
सिवनी से अभिनय जैन की रिपोर्ट
COMMENTS