महामानव की महायात्रा गरीबों के मसीहा आधुनिक हिमाचल केनिर्माता सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों मे भेजे जाएँगे राजा बीरभद्र के अस्थिकलश
आप सब जानते हैं कि 8 जुलाई, 2021 को सुबह 3.30 बजे, गरीबों के मसीहा, आधुनिक हिमाचल के निर्माता, लाखों दिलों की धड़कन, राजनिति के वटबृक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी, जिनके नाम का विकास पत्थर हिमाचल प्रदेश के हर कोने में लगा है, स्वर्ग सिधार गये थे। बहुत से लोगों ने शिमला में उनके निवास स्थान होलीलाज़, रिज मैदान, कांग्रेस(राजीव) भवन व राजमहल रामपुर बुशहर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए थे व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी ।
मगर बहुत से लोग उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। अतः सभी लोगों की भावनाओं को मध्यनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं/कार्यकर्ताओं व राजा वीरभद्र सिंह जी के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह जी ने यह निर्णय लिया है कि हरेक विधानसभा क्षेत्र में उनके अस्तिकलश भेजे जाएं
अत: सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में उनके अलग-अलग अस्तिकलश भेजे जा रहे हैं, और वे उसी विधानसभा क्षेत्र में बहती नदी में प्रवाहित किए जाएंगे।
अत: तय प्रोग्राम के अनुसार 15 जुलाई को शिमला से अस्तिकलश डाडासीबा पहुंचेंगे तथा 16 जुलाई को, पूरे क्षेत्र को कवर करने के लिए, निम्नलिखित समय/स्थान पर उक्त स्थानों पर दर्शन के लिए रखा जायेगा:-
10.00 बजे कोटला
12.00 बजे डाडासीबा
02.00 बजे प्रागपुर
04.00 बजे रक्कड़
06.00 बजे अस्थिकलश को कालेश्वर महादेव पहुंचाकर, पूरे विधि-विधान से, ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण से, व्यास नदी में प्रवाहित किया जायेगा।
अतः आप सभी से आग्रह है कि उपयुक्त समय व स्थान पर पहुंच कर स्वर्गीय श्री राजा वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें।
आपका अपना
ठा. सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया
ब्लाक अध्यक्ष
जसवां-प्रागपुर कांग्रेस कमेटी
प्रगति मीडिया संवाददाता जतिन कुमार की रिपोर्ट।
संपर्क सूत्र :-
आप हमें होनी खबर व्हाट्सप्प भी कर सकते है।
COMMENTS