पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री एम आर आहिरे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री जी एन बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा डकैती के मामले में संलिप्त घटना के बाद फ़रार हुए नागपुर में लुक छिप कर रह रहे दो आरोपियों गिफ्तार करल महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है मामले का विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी विश्वजीत अधिकारी निवासी पिव्ही 122 ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18/10/2020 को नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के घर में प्रवेश कर पिस्तौल दिख कर अपने को नक्सली बताते हुए ₹500000 नगदी एवं ₹200000 के सोने के जेवरात डकैती कर ले गए हैं थाना पखांजूर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी थाना पखांजूर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी अमित राय पिता रमेश राय उम्र 30 वर्ष निवासी पिव्ही 96 थाना छोटे बेठिया को गढ़चिरौली महाराष्ट्र से दिनांक 30/11/2020 को गिरफ्तार किया था आरोपी अमित राय के कब्जे से डकैती किए गए समस्त जेवरात घटना में प्रयुक्त सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल जिंदा कारतूस एवं नकदी रकम एवं मोटर साईकिल भी जप्त किया गया था। थाना पखांजूर पुलिस द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी राजू पाल निवासी पिव्ही 78 अनीश बनर्जी निवासी पखांजूर सुशील बैरागी निवासी पिव्ही 92 को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम भी जप्त किया गया था प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों का खुलासा होने पर पतासाजी की जा रही थी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा आरोपी संजीत विश्वास उर्फ गदई पिता जय देव विश्वास उम्र 22 निवासी पिव्ही 92 एवं अनंत गोलदार उर्फ गणेश पिता अनादि गोलदार उम्र 25 निवासी बेचा घाट को दिनांक को दिनांक 14/12/20 को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है आरोपीयों ने पूछताछ के दौरान दिनांक 18/10/20 की रात्रि में विश्वजीत अधिकारी निवासी पिव्ही 122 एवं दिनांक 18/10/2020 की रात्रि विश्वजीत अधिकारी निवासी पिव्ही 122 के घर में पिस्तौल दिखाकर अपने को नक्सली बताते हुए ₹500000 नकदी एवं ₹200000 ज्वेलरी की डकैती करने एवं दिनांक 17-11-2020 को छोटे बेठिया में असीमानंद सरकार एवं कुमारेश सरकार के घर में कुल ₹95000 नगदी एवं ₹300000 की सोने चांदी के आभूषण डकैती करने में संलिप्त होना स्वीकार किया दोनो आरोपियों में डकैती की रकम को गोआ मुम्बई नागपुर घूमने खाने पीने में खर्च करना बताया दोनो आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से आरोपियों को मिले नकदी को खर्च के उपरांत शेष बचे 9500 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल क्रमांक CG 19 BD 7903 भी जप्त किया गया है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य की पता तलाश जारी है शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।थाना पखांजूर पुलिस की कार्यवाही।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
29 अप्रैल 2026 के मौसम अपडेट में राज्यभर में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई इलाकों में तेज गर्मी के साथ हीटवेव औ...
-
बटाला में नवनियुक्त डीएसपी सुखइंदर सिंह का भव्य स्वागत, ट्रैफिक समस्या पर हुई गंभीर बटाला: 23 अप्रैल(अशोक जरेवाल) श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्...
-
सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याण योजनाओं का लाभ निर्धारित समय के अनुसार लोगों को दिया जाए – श्री लाल चंद कटारूचक्क पंजाब के कैबिनेट मंत्र...
-
जन्मदिन के उपलक्ष पर खेल मैदान तैयार करने का लिया संकल्प. देवली गाँव, 01 September ।। ग्राम पंचायत देवली गाँव के सरपंच पति व समाजसेवी दि...
-
कण्डीसौड़।। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर कण्डीसौड़ में एनजीओ द्वारा निर्धन छात्रों को कपियां वितरित कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। ...
-
बरसात के पहली पानी ने नगरपालिका की पोल खोली सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर का मुख्य मार्ग तालाब में परिवर्तित नगर पालिका हमेशा ताल ठोकती है, नग...
-
बिग मसल्स जिम, गगन बेकरी, ओबरॉय ब्रदर और सिटी हार्ट ढाबे से भरे गए सैंपल। रिपोर्ट आने पर की जाएगी बनती कार्रवाई: रजिंदर पाल सिंह पठानक...
-
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैंन्सी सहाय के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में ...
-
उत्तर प्रदेश ज़िला बिजनौर के कस्बा स्योहारा में परसो दिनांक 12 सितंबर को परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका फराह परवीन द्वारा नव आग...
-
टिहरी।। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा सड़...

COMMENTS