ब्रिटेन में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के दो शोधकर्ताओं ने कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए 49 दिनों का लॉकडाउन या टुकड़ों में दो महीने तक चलने वाले लॉकडाउन की वकालत की है।
नई दिल्ली: ब्रिटेन में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के दो शोधकर्ता एक गणितीय मॉडल के साथ आए हैं। इसमें कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए 49 दिनों का लॉकडाउन या टुकड़ों में दो महीने तक चलने वाले लॉकडाउन की वकालत की गई है। विश्वविद्यालय में एप्लाइड मैथमेटिक्स और थ्योरिटिकल फिजिक्स के रोनोजॉय अधिकारी और राजेश सिंह द्वारा तैयार पेपर में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के प्रभावी होने की संभावना नहीं है। 21 दिनों का यह लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोरोना के फिर से उभर आने की आशंका है।
COMMENTS