जोशिमठ।। जोशिमठ में जमीन धंसने से घरों में आई दरारों के बाद लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का कार्य जारी है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एक्शन मोड में है। उन्होंने जहां आपातकाल कैबिनेट बैठक बुलाई है। वहीं उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थागित कर दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ में रात्रि प्रवास करेंगे।
मिडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ में जमीन धंसने से उभरे संकट के बीच में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां रात्रि प्रवास के लिए देहरादून से रवाना हो गए हैं। आज रात्रि प्रवास के दौरान वह प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं अब तक किए गए राहत कार्यों पर नजर रखेंगे। धामी ने जोशीमठ प्रवास के लिए अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। वहीं इससे पहले सीएम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से फोन पर बात की है। इस दौरान नड्डा ने फोन पर स्थिति का जायजा लिया है।
चीन सीमा से सटे चमोली जिले में जोशीमठ शहर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निवासियों के पुनर्वास और क्षेत्र के उपचार के लिए सरकार ने कमर कस ली है।विशेषज्ञों की टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर काम शुरू हो गया है। शासन ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।
आपदा ग्रस्त क्षेत्र जोशीमठ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आश्रितों को मदद का दिया भरोसा।
जोशिमठ।।पूर्व और सांसद पोखरियाल निशंक ने भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र को देखा। राहत शिविरों से प्रभावित सभी से मिलकर उन्हें सरकार के स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बुधवार को पूर्व सीएम व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने शहर के कई हिस्सों में भू-धंसाव के कारण इमारतों में दरारें देखीं। वहीं मारवाड़ी में निशंक ने रिजेक्शन का भी जायजा लिया। इस बीच निशंक ने जंपिंग अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी भी हासिल की। सांसद पोखरियाल निशंक ने राहत कार्य एवं बचाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों को दिया हर संभव मदद करने का दिया निर्देश।
प्रगति मीडिया से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS