कडींसौड।। विकासखंड थौलधार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के नेतृत्व में कंडीसौड ब्लाक मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं बच्चों ने बाजार में रैली निकाल कर सभी को जागरुक किया हैं।
मिशन के प्रबंधक अमित सेमवाल का कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान जो पूरे भारत में चलाया जा रहा है या हमारे देश हित के लिए बहुत अच्छा एक जागरूकता संदेश है।
तिरंगा हमारे देश का मान है और शान है। हम इसका अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और ना ही इसका दुरुपयोग करने वाले को बर्दाश्त करेंगे।
आयोजन में ब्लॉक मिशन प्रबंधक अमित सेमवाल , एरिया कोऑर्डिनेटर रामप्यारी नौटियाल,संगठन अध्यक्ष सर्वेश्वरी भट्ट,ब्लाक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सुमेरी बिष्ट व समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रही
टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS