जौनपुर।
भाजपा पदाधिकारियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन
मड़ियाहूं नगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगेश कुमार निगम के आवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर खुशियां मनाई।
उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना भी की गई।
तत्पश्चात भाजपा के मंडल पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पर जाकर अस्पताल में भर्ती गरीब लोगों के बीच फल भी वितरित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गंगेश निगम, मंडल महामंत्री सुनील साहू,मंडल अध्यक्ष शीतल गंज मुकेश तिवारी, सभासद रत्नेश विश्वकर्मा ,महिला मोर्चा के सदस्य मीरा विश्वकर्मा व चरणजीत कौर , विनोद जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
COMMENTS