आशीष रावत प्रगति मिडिया -
केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। देशभर में पॉपुलर मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी पर बैन लगा दिया गया है। सरकार ने पबजी के अलावा 118 मोबाइल ऐप को सरकार ने बैन किया है। सरकार ने कहा कि इन मोबाइल ऐप से देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा है। भारत में पबजी के एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 3.3 करोड़ है। इस गेम को 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है।
जानिए क्या है पबजी?
पबजी भारत समेत कई देशों में सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक है। सिर्फ भारत में इस ऐप के 175 मिलियन डाउनलोड हो चुके हैं।
पबजी को दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल ने डेवलप किया है। हालांकि, चीनी मल्टीनेशनल कंपनी टेन्सेंट की इसमें हिस्सेदारी है।
पबजी इससे पहले भी निशाने पर रहा है। कई बच्चों में इसकी लत से उनके माता-पिता परेशान हैं। कुछ राज्यों ने तो इसे अस्थायी तौर पर बैन भी किया था।
पबजी ने इसके बाद आश्वस्त किया था कि पैरेंट्स, एजुकेटर्स और सरकारी संगठनों से राय लेकर सुरक्षित इकोसिस्टम बनाएगा।
COMMENTS