स्थानीय विधायक नारायण दास की सास की सदर अस्पताल में मौत के बाद विधायक व समर्थकों ने किया हंगामा

SHARE:

इलाज में लापरवाही व खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने का आरोप

सिविल सर्जन ने विधायक व समर्थकों पर गाली गलौज करने का लगाया आरोप

जांच के लिए सिविल सर्जन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

देवघर: गुरुवार को सदर अस्पताल में  देवघर विधायक नारायण दास की सास 50 वर्षीया उमा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद विधायक के समर्थकों व उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा की सूचना पर उपायुक्त नैंसी सहाय, डीडीसी शैलेंद्र कुमार लाल, एसडीओ विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद सहित नगर थाना की पुलिस तुरंत सदर अस्पताल पहुंची और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मामले को लेकर विधायक नारायण दास ने बताया कि गुरुवार को रोहिणी निवासी उनकी सास उमा देवी को गैस व सांस लेने की शिकायत को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके पूर्व उन्होंने फोन कर सिविल सर्जन को  इसकी जानकारी दी थी। विधायक ने बताया कि सदर अस्पताल में उनके इलाज में काफी लापरवाही बरती गई जिसके कारण उनके सास की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनको भर्ती करने को लेकर ना ही रजिस्टर मेंटेन किया गया है और ना ही उसके ट्रीटमेंट से संबंधित किसी रजिस्टर को मेंटेन किया गया है। उन्होंने कहा कि बाद में सदर अस्पताल में मौजूद रजिस्टर पर लिखे हुए शब्दों को काट दिया गया है और उस पर ओवरराइटिंग भी किया गया है। उस समय तक सदर अस्पताल के रजिस्टर में उनके मौत के समय की भी पुष्टि नहीं की गई थी। जबकि उन्होंने ढाई घंटे पहले ही सिविल सर्जन को फोन कर जानकारी दिया था कि उनकी सास को गैस व सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसको लेकर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। क्योंकि वह काफी गंभीर स्थिति में है इसलिए उनको आईसीयू में रखकर इलाज किया जाए। जिस पर सिविल सर्जन ने सारी व्यवस्था होने की बात कही थी। लेकिन जब लोग उनकी सास को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें वहां रिसीव करने के लिए कोई भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। जबकि रिम्स व एम्स जैसे अस्पतालों में इमरजेंसी पेशेंट को डॉक्टर द्वारा रिसीव कर उनका तुरंत इलाज शुरू किया जाता है। लेकिन उनके वहां पहुंचने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा काफी लापरवाही बरती गई। शुरुआत में आधा घंटा उनका नीचे में ही इलाज किया गया। जिसके बाद उन्हें आईसीयू की जगह जनरल वार्ड में ले जाकर भर्ती कर दिया गया।  इस दौरान इलाज के क्रम में उन्हें ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लगा दिया गया। जो बाद में एसडीओ के द्वारा सील कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद डीसी, एसडीओ व डीडीसी के बीच में ऑक्सीजन चेक किया गया तो उसमें ऑक्सीजन मौजूद नहीं था। लेकिन बाद में डॉक्टरों द्वारा उसमें 5 लीटर ऑक्सीजन होने की बात लिख दी गई। उन्होंने कहा कि अगर  सिलेंडर में ऑक्सीजन मौजूद था तो उसे कम से कम 5 घंटे चलना चाहिए था जो कि 2 मिनट भी नहीं चला। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूरी तरह से उनके सास के इलाज में लापरवाही बरती गई। उस वक्त सदर अस्पताल में ऑक्सीजन से भरे हुए 25 सिलेंडर मौजूद थे। बावजूद इसके खानापूर्ति करने के लिए उनकी सास को खाली सिलेंडर लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि इसे प्रबंधन की लापरवाही या अनदेखी ही कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल के रजिस्टर बीएचटी व उक्त सिलेंडर को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उस वक्त कोई भी डॉक्टर जवाब देने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सिविल सर्जन को अपने सास के मौत हो जाने की बात बताई तब सिविल सर्जन वहां पहुंचे। जबकि उससे कुछ देर पहले उनका एक व्यक्ति डीएस के पास गया था और उनसे बात कराना चाहा तो डीएस ने बात करने से इंकार कर दिया। उन्हें भी जब उनके सास की मौत की जानकारी हुई तब वह भी भागे भागे वहां पर पहुंचे। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त, डीडीसी, एसडीओ, प्रशिक्षु आईएएस सहित नगर थाना प्रभारी सदल बल मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे समर्थकों को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद सभी लोग शांत हुए। मामले में प्रशासन द्वारा रजिस्टर, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य  कागजातों को जब्त करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।


7 बार फोन करने के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री ने नहीं उठाया फोन

इधर विधायक नारायण दास ने मामले को लेकर सरकार सहित स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने मामले की जानकारी देने के लिए व सदर अस्पताल की व्यवस्था से अवगत कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को 7 बार फोन किया। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने उनका फोन एक बार भी रिसीव नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने  सीएम से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य के एक विधायक से मंत्री व मुख्यमंत्री  बात नहीं कर सकते हैं तो इस सरकार में आम लोगों की बात कितनी सुनी जाएगी।

सिविल सर्जन ने विधायक पर लगाया गाली गलौज व थप्पड़ मारने की धमकी देने का आरोप

देवघर विधायक नारायण दास की सास उमा देवी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद विधायक व उनके समर्थकों द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करने के मामले में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने भी विधायक व उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में सिविल सर्जन ने बताया कि उनकी सास काफी गंभीर अवस्था में वहां लाई गई थी। उनका इलाज पूर्व से ही सत्संग स्थित डॉक्टर सपन विश्वास के यहां चल रहा था। लेकिन जब उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई तो उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। विधायक द्वारा लगाए गए आरोप ऑक्सीजन सिलेंडर के खाली होने के मामले में उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन मौजूद था। हो सकता है कि सिलेंडर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक व उनके समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और उन लोगों के द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित डॉक्टरों को गाली भी दी गई। सिविल सर्जन ने कहा कि विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारने की बात तक कह डाली।

सिविल सर्जन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

सिविल सर्जन ने बताया कि  उनके नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम विधायक के सास उमा देवी की मौत के मामले की जांच कर रही है। टीम में उनके अलावा डीएस एसके मेहरोत्रा और डॉक्टर विधु विवोध शामिल हैं। शुक्रवार तक मामले की जांच कर ली जाएगी। जांच के बाद जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS

नाम

30,1145,59,422,65,5,66,3,70,274,72,3,पठानकोट पंजाब,3,प्रगति मीडिया,1,प्रगति मीडिया न्यूज पठानकोट,20,प्रगति मीडिया न्यूज़ पठानकोट,6,प्रगति मीडिया न्यूज़ पठानकोट पंजाब,59,प्रगति मीडिया न्यूज़ ललितपुर,1,फिटनस,6,andra,4,Bihar,84,Bollywood,12,Breaking News,30,business,5,Chhattisgarh,147,coronavirus,134,crime,18,Delhi,25,education,11,food news,5,Gadgets,1,Gujarat,97,haryana,25,himachal pradesh,484,Important News,11,jaunpur,344,Jharkhand,966,jyotish,21,law,1,Lockdown,179,madhya pradesh,532,maharastra,129,New Delhi,24,News,49,p,1,pagati media,10,Pathankot Punjab,13,poem,1,politics,18,Pragati Media,47,Pragati Media Pathankot,9,Pragati media rajasten,85,Pragati Media Uttarakhand,1,pragati media uttrakhand,1,Pragati media uttrakhand,2,Pragati media Uttrakhand,30,Pragati media.Uttrakhand,1,pragatimediamewslalitpur,1,punjab,2224,rajasten,36,rajasthan,542,Real story,2,Religion,9,tecnology,9,utrrakhand,1,Uttar Pradesh,1909,Uttarakhand,113,Utter Pradesh,4,uttrakhand,102,‍Uttrakhand,326,West Bengal,2,
ltr
item
Pragati Media : स्थानीय विधायक नारायण दास की सास की सदर अस्पताल में मौत के बाद विधायक व समर्थकों ने किया हंगामा
स्थानीय विधायक नारायण दास की सास की सदर अस्पताल में मौत के बाद विधायक व समर्थकों ने किया हंगामा
गुरुवार को सदर अस्पताल में देवघर विधायक नारायण दास की सास 50 वर्षीया उमा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhWg11SEcp13Hvb6V4uwq6r5D4b2Zy4Ao1ky0aAd-0otJgxD8aeSXDs0nCZ-cy69zeOODyUkmCbzpdvgBAyStbjDosRWlK-EHS2JZGAImV8-b3on0cgUtnyF_4QGqP-jgyRVDLz-v8SVwPu/s320/b2bcf05f-b8a7-4179-8d4c-687c4d79c6e2.jpeg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhWg11SEcp13Hvb6V4uwq6r5D4b2Zy4Ao1ky0aAd-0otJgxD8aeSXDs0nCZ-cy69zeOODyUkmCbzpdvgBAyStbjDosRWlK-EHS2JZGAImV8-b3on0cgUtnyF_4QGqP-jgyRVDLz-v8SVwPu/s72-c/b2bcf05f-b8a7-4179-8d4c-687c4d79c6e2.jpeg
Pragati Media
https://www.pragatimedia.org/2020/03/jharkhand-news-vidhayakon-evam-samarthon-ne-kiya-hangama.html
https://www.pragatimedia.org/
https://www.pragatimedia.org/
https://www.pragatimedia.org/2020/03/jharkhand-news-vidhayakon-evam-samarthon-ne-kiya-hangama.html
true
7652808033801587123
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Read This News Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share. STEP 2: Click the link you shared to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy