जनता दरबार में कुल 50 मामलों का हुआ निपटारा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया।इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा किया वहीं अन्य मामलों को संबंधित विभाग को भेजते हुए तत्काल निष्पादन का निर्देश दिया।
सर्वप्रथम जनता दरबार में चैनपुर के शिला कुंवर ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देते हुए कहा कि उनके पति स्वर्गीय केदार साव के नाम से खुदरा किरासन तेल का लाइसेंस निर्गत था लेकिन उनके पति की मृत्यु के बाद वह रद्द हो गया।उन्होंने कहा कि पति की मृत्यु के बाद वह लाचार है एवं बच्चों का भी भरण पोषण नहीं हो पा रहा है साथ ही जीने का कोई साधन नहीं है अतः उन्होंने नई जन वितरण प्रणाली के तहत अपना लाइसेंस निर्गत करने का अनुरोध किया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उचित करवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह नौडीहा बाजार के ग्राम नामुदाग के रहने वाले दिलीप कुमार सिंह ने अपने रैयती जमीन पर जिला परिषद द्वारा हाट बाजार लगाने से संबंधित शिकायत की इस पर उपायुक्त ने डीडीसी को फोन कर उचित कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया।इसी क्रम में पोलपोल के दिलीप कुमार ने किराए के मकान में संचालित पंचायत भवन का बकाया किराया की राशि का भुगतान नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया जिसे जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया।वहीं नावाडीह के आनंद कुमार सिंह ने ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त मकान का अनुदान राशि स्वीकृत करने से संबंधित आवेदन दिया।इसी क्रम में पाटन के सतौवा के ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देते हुए बताया कि उन सभी का इंदिरा आवास पूर्ण हो गया है लेकिन अभी तक लेबर का पैसा नहीं मिला है इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने मनरेगा के जिला समन्वय को बुलाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में पेंशन से जुड़े 9 मामले आए
आज के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पेंशन से जुड़े कुल 9 मामले आए। जिसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, एवं दिव्यांग पेंशन शामिल थे।जिस आवेदन में पेंशन के लिए जरूरी दस्तावेज़ पूर्ण थे उन्हें ऑन स्पॉट स्वीकृत कर दिया गया।
जनता दरबार में दिव्यांग मिला ट्राइसाइकिल
जनता दरबार में सोनू ठाकुर को मिला ट्राई साइकिल।दिव्यांग होने के कारण सोनू ठाकुर चलने फिरने में असहाय थे जनता दरबार के माध्यम से उन्हें भी ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया।
आज के जनता दरबार में मुख्यतः लोग प्रधानमंत्री आवास, इंदिरा आवास योजना, राशन कार्ड,पेंशन संबंधित मामले,दाखिल खारिज संबंधित समस्या को लेकर आए थे। मौके पर मौजूद डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने हेतु भेज दिया।

COMMENTS