टिहरी गढ़वाल।।जनपद के खेल विभाग सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगंनबाड़ी का कार्य केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि सेवा और समाज निर्माण का माध्यम है।
मंत्री आर्या ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड में संचालित किया गया है और केवल तीन महीने के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है, जिससे इस पद को लेकर महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है।
मंत्री ने कहा अब विभाग में उच्च शिक्षित युवतीयां आ रही हैं,जिससे विभाग की कार्य क्षमता और गुणवत्ता में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि यह कार्य सेवा का माध्यम है,जिसमें कार्य करते हुए आत्मसंतोष और पुण्य दोनों प्राप्त होता है।
7052 पदों पर हुई प्रदेश स्तरीय भर्ती।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा हाल ही में 722 आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों और 6330 सहायिकाओं सहित कुल 7052 पदों पर प्रदेश भर में नियुक्तियां की गई हैं,जिनमें से करीब 700 पद टिहरी जनपद में भरे गए।
कार्यक्रम में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में आगंनबाड़ी विभाग में सर्वाधिक नियुक्तियां हुई हैं।
उन्होंने टिहरी की वीर भूमि की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने सभी नव नियुक्तों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि चयन प्रक्रिया को आगे भी सरल, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाएगा। वहीं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि आगंनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों और महिलाओं की नींव मजबूत करने वाली सामाजिक स्तंभ हैं।
जिला बाल विकास अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि वर्ष 2015 के बाद पहली बार यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित हुई है और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी यह अवसर मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, विनोद रतूड़ी,ब्लॉक बाल विकास परियोजना अधिकारीगण,वन स्टॉप सेंटर से रश्मि बिष्ट,मिशन शक्ति योजना से सौरभ,
विकास,संतोष,अखिल,आशीष,रमेश,जावेद,दिलचंद सिंह सहित बड़ी संख्या में नव नियुक्त आगंनबाड़ी कार्यकत्रियां,सहायिकाएं तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नई टिहरी में प्रबुद्ध जन सम्मेलन और प्रेस वार्ता में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।
नई टिहरी।। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को नई टिहरी में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन और प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाई । उन्होंने कहा कि यह 11 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्णिम काल बन गए हैं।
नई टिहरी के होटल गैलेक्सी में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है,हमारा निर्यात लगातार बढ़ रहा है।
मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम ने हमें उपभोक्ता से उत्पादक और निर्यातक बनाने की दिशा में अग्रसर किया है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में हम लगातार आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेश निर्मित हथियारों की सटीकता देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मोदी सरकार में देशभर की जनता को बैंकिंग से जोड़ने का काम किया, जिससे सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले पैसे में भ्रष्टाचार खत्म हुआ ।
मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।
इस उपलब्धि पर आईएमएफ और यूएनडीपी जैसी संस्थाओं ने भी भारत की सराहना की है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता को सेवा,समर्पण और सहभागिता का पर्यायवाची बना दिया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार ने जैसी उपलब्धियां हासिल की हैं वह एक सपने के समान है।
महिलाओं को विधायिका में एक तिहाई आरक्षण देने का दशकों से लंबित प्रस्ताव मोदी सरकार ने ही संसद में पारित कराया,चाहे धारा 370 हटाने की बात हो, चाहे वक्फ संशोधन बिल पारित करने की बात हो,चाहे सीएए कानून हो, मोदी सरकार ने दिखाया है कि निर्णय करने की सामर्थ्य और इच्छाशक्ति किसे कहते हैं ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, जिला अध्यक्ष उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, चतर सिंह चौहान, रागनी भट्ट, सुंदरलाल उनियाल, चंद्रवीर नेगी, विजय कठैत सहित जनमानस मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।
COMMENTS