चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर नगर में निकला प्रभात फेरीः राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जौनपुर (मडियाहू) गुरुवार को स्थानीय नगर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र - छात्राओं ने पूरे नगर में प्रभात फेरी निकाला। प्रभात फेरी में छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम भारत माता की जय से देशभक्ति नारे के साथ शहीदों का सम्मान किया विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी ने प्रभात फेरी गांधी तिराहे पर पहुंचने पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी प्रकार उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर महात्मा गांधी तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भगत सिंह को भी माल्यार्पण कर शहीदों को सम्मान दिया इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू, डॉक्टर परमजीत सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, बनवारीलाल सेठ, अरविंद चौरसिया, सतनारायण सेठ, विवेक जायसवाल आदि शामिल रहे।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
COMMENTS