इंदौर : ड्राइवर को लगी झपकी, पेड़ में जा घुसी स्लीपर बस, कईं यात्री घायल
चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलसुबह हादसा हुआ। गुजरात से आ रही स्लीपर यात्री बस एक पेड़ में घुस गई। चालक को नींद की झपकी लग गई थी। हादसे में कईं यात्री घायल हुए हैं।
लोगों ने घायलों की मदद की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब छह बजे चंदन आंबा गांव के समीप की है। गुजरात पॉसिंग बस करीब 50 यात्रियों लेकर इंदौर आ रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। अचानक बस एक पेड़ में घुस गई और हाहाकार मच गया। यात्री दिनेश के मुताबिक हादसे के वक्त बारिश भी हो रही थी। ज्यादातर यात्री नींद के झोंके में थे। संभवत: चालक को भी झपकी लग गई और बस सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ में घुस गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हालांकि ज्यादातर यात्री सुरक्षित है।
COMMENTS