आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पखांजुर के द्वारा नगर के सुभाष चंद्र बोस चौक में पराक्रम दिवस सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा में दीप प्रज्वलन एवं माल्यर्पण करके मनाया एबीवीपी के नगर अध्यक्ष नताशा तालुकदार ने कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा,जय हिन्द! जैस नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। केंद्र सरकार ने नेताजी को जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की है जो प्रशंसनीय है नगर मंत्री रोशन बढ़ाई ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय बताते हुए कहा कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा, बंगाल डिविजन के कटक में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था। जानकीनाथ बोस कटक शहर के मशहूर वकील थे।नेताजी की प्रारंभिक पढ़ाई कटक के रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल में हुई। इसके बाद उनकी शिक्षा कोलकाता के प्रेजीडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से हुई। इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (इंडियन सिविल सर्विस) की तैयारी के लिए उनके माता-पिता ने उन्हें इंग्लैंड के केंब्रिज विश्वविद्यालय भेज दिया।नगर सह मंत्री सुष्मिता मजूमदार ने बताया कि 1920 में उन्होंने इंग्लैंड में सिविल सर्विस परीक्षा पास की लेकिन भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी थी। सिविल सर्विस छोड़ने के बाद वह देश के अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने के लिए।जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना से वह काफी विचलित थे उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ एक था कि भारत को आजाद कराया जाए कार्यक्रम में नताशा तालुकदार,नगर मंत्री रोशन बढ़ाई,विक्रम मलिक,अभी बर्मन,रेणुका दस,राहुल राय,काव्या मंडल,सुष्मिता मजूमदार,शिलादित्य मंडल,धीराज मंडल,देवा सरकार,पुष्पेंद्र विश्वास,सुधीर मालाकार,संदीप मजूमदार,रंजीत मजूमदार आदि कार्यकर्ता उपस्थति थे।

COMMENTS