हिमाचल की कुल 389 नई पंचायतों में प्रधान पहली बार चुने जाएंगे। इस बार कुल 412 नई पंचायतों का गठन किया गया था। इनमें से राज्य में शहरी निकाय में 23 पंचायतें शामिल की गई हैं। इन पंचायतों के वोटर पहली बार शहरी निकायों के चुनाव में मतदान करेंगे।
राज्य में पिछली बाहर नगर निगम धर्मशाला में कुल 17 पंचायतें शामिल की गई थीं। इसके बाद कुल 3226 पंचायतों के चुनाव कराए गए थे। इस बार कुल 389 नई पंचायतें गठित की गई हैं। इनको मिलाने के बाद राज्य में कुल पंचायतों की संख्या बढ़कर 3615 तक पहुंच गई है। तीन नए नगर निगमों, नगर परिषद और नगर पंचायतों में 23 पंचायत क्षेत्र शामिल हुए हैं।
इन 389 नई पंचायतों के गठन के बाद जिलों में पंचायतों की संख्या बढ़ने के साथ वार्डों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इन पंचायतों के गठन के बाद जिलों में पंचायतें, पंचायतों के वार्डज पंचायत समिति के वार्डों और जिला परिषद के वार्डों की संख्या इस प्रकार रहेगी। राज्य के 12 जिलों में कुल 3615 पंचायतें हो गई हैं। इन पंचायतों के कुल वार्ड 21384 रहेंगे। इसके अलावा पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 1792 और जिला परिषदों के वार्डों की संख्या 249 रहेगी।
जिला पंचायतें वार्ड पंचायत समिति वार्ड जिला परिषद वार्ड
1. बिलासपुर 176 1140 97 14
2. चंबा 309 1771 136 18
3. हमीरपुर 248 1430 125 18
4. कांगड़ा 814 4785 359 54
5.किन्नौर 73 389 45 10
6. कुल्लू 235 1387 103 14
7. लाहौल-स्पीति 45 227 125 10
8. मंडी 559 3271 249 36
9. शिमला 412 2304 201 24
10.सिरमौर 259 1601 120 17
11. सोलन 240 1524 118 17
12 ऊना 245 1555 114 17
PRAGATI MEDIA HIMACHAL
REPORTER MOHAN LAL BAGA
COMMENTS