हिमाचल प्रदेश से मानसून के आगामी दो दिनों में विदा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मानसून सीजन में इस साल प्रदेश में सामान्य से 26 फीसदी कम बादल बरसे हैं।
कुल्लू और बिलासपुर जिला को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो गई है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। राज्य में 5 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। केलांग में न्यूनतम तापमान 4.8, मनाली में 6.6, कल्पा में 7.5,शिमला में 14.6 और धर्मशाला में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
PRAGATI MEDIA
REPORTER MOHAN LAL BAGA (SOLAN)
COMMENTS