होशंगाबाद-विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने हर्बल पार्क होशंगाबाद में पौधारोपण किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए वृक्षो की अहम भूमिका है।
पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करे और उनके सरंक्षण का संकल्प ले। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने हर्बल पार्क का भ्रमण किया और पार्क में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि हर्बल पार्क की प्राकृतिक सौदर्य को बनाये रखते हुए ईको टूरिज्म की दिशा में कार्य करें।
इस अवसर पर एसडीओ फारेस्ट श्री शिव अवस्थी, तहसीलदार श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया, रेंजर सुश्री प्रियंका बाथम एवं अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परद संपूर्ण जिले में जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, कर्मचारियो द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
आशीष रावत होशंगाबाद ब्यूरो

COMMENTS