नेहा मानव सेवा सोसाइटी के सोशल मीडिया प्रभारी सुमेश चड्ढा ने उखाड़ी भांग।
घुमारवीं :- आज आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलाते हैं जो बिना किसी राजनीतिक द्वेष भाव से लोगों की सेवा में दिन रात तत्पर है। जो देश में चल रही इस संकट की घड़ी में भी निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में दिन-रात जुटे हैं।
जो होता है समाज का सेवादार
वह हर पल रहता है तैयार।
जी हां यह है वह शख्सियत जो हमारे वार्ड नंबर 4 के मनोनीत पार्षद श्री सुमेश चड्ढा जी जो लगातार सजगता के साथ अपने वार्ड की जनता के प्रति अपना दायित्व निभाते रहते हैं और निभा रहे हैं।
सुमेश चड्ढा जी ने जब देखा कि उनके वार्ड में भांग के बहुत सारे पौधे उग आए हैं और आते जाते उनकी नजर कुछ ऐसे लोगों पर भी पड़ी जो यहां भांग मलने के लिए उत्सुक रहते थे। कुछ युवा भी इस नशे की ओर आकर्षित न हो जाए यह सोचकर इन्होंने स्वयं ही इस भांग का उन्मूलन करने की सोची और आज अकेले ही इस सारी भांग को नष्ट कर दिया है।
इस प्रकार के युवा जनप्रतिनिधि समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने लोगों के घरों को नशे की लत में आने से पहले ही भांग के पौधों को नष्ट करके जनता को एक उदाहरण पेश किया है।
सुमेश चड्ढा नेहा मानव सेवा सोसायटी के सेवा कार्यों में भी भागीदार हैं और सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाते हैं तथा सोसायटी के सेवा प्रकल्पों में योगदान भी देते हैं। सच में यह शख्सियत हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
प्रगति मीडिया
रिपोर्टर राजेश कुमार
हिमाचल प्रदेश

COMMENTS