देवघर अनुमंडल के एसडीओ विशाल सागर की अध्यक्षता में गुरुवार को दूध, दही के थोक व खुदरा विक्रेताओं तथा मिठाई दुकान के संचालकों के साथ बैठक की गयी। बैठक के बाद एसडीओ ने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु घोषित सम्पूर्ण तालाबन्दी के दौरान लोगों की सुविधा हेतु एवं केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के निदेशानुसार खाद्य सामग्रियों में दूध, दही, मांस, मछली एवं अण्डे की दुकानें को भी बन्दी से मुक्त रखा गया हैं।
साथ ही अब दूध, दही और मिठाई की दुकानें निर्धारित समयावधि के अनुसार खुली रहेंगी एवं इन दुकानों को भी समयबद्ध तरीके से खोला एवं बन्द किया जायेगा। इन दुकानदारों को सोशल डिस्टेंशिंग सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों का अनुपालन करते हुए चलाया जायेगा। लोगों की जरूरतों को देखते हुए इन चीजों की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को लॉक डाउन की अवधि में खुली रखने की अनुमति प्रदान की गयी है, ताकि लोग अपने आवश्यकता के अनुसार सामानों का क्रय कर सकें।
बहरहाल, एसडीओ ने यह भी बतलाया कि मेधा डेयरी व अन्य दुग्ध उत्पादकों की ओर से प्राप्त अनुरोध के आलोक में निर्णय लिया गया है कि इनके द्वारा उत्पादित दूध की खपत मिठाई दुकानों में की जायेगी।

COMMENTS