मडावरा(ललितपुर ):-भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष महरौनी रतिराम बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने सभी को समान अधिकार दिए हैं दलित समाज के साथ-साथ नारी उत्थान में बाबा साहब के महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी भारत के नहीं बल्कि दुनिया के छठे विद्वान हैं आज पूरी दुनिया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस मना रहे हैं भारत में लोग दान के चलते जन्मदिवस को बड़े पैमाने पर नहीं बनाया जा सकता भारत का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में सुरक्षित रहकर बाबा साहब अंबेडकर जी का जन्म दिवस मना रहे हैं।
भीम आर्मी के मड़ावरा विधानसभा मीडिया प्रभारी आलोक गौतम ने बताया कि भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष महरौनी रतिराम बौद्ध, तहसील अध्यक्ष मड़ावरा रविसंकर चौधरी और समस्त भीम आर्मी टीम महरौनी व मड़ावरा ने आज पूरा विश्व जिस महामारी से गुजर रहा है उसमें हम सबके साथ-साथ मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए,
सभी लोगों ने अपने-अपने घरों में बाबा साहब अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि की व दीपक जलाए।
भारतीय संविधान के निर्माता एवं दलित, पिछडो, उपेछित वर्गो के मसीहा परम पूज्य डॉo बाबा साहब भीमराब अंबेडकर की 129वीं जयंती के मौके पर भारत देश के सभी वर्गो के जनमानस को कोटि - कोटि बधाईया एवं शुभकामनाएं दी।
*रिपोर्टर रनवीर सिंह के साथ रिजवान खान "भारत"(सनी) मड़ावरा।।*

COMMENTS